करनाल में गाड़ी की टक्कर से DPIRO ड्राइवर की मौत:बाइक पर सवार होकर जा रहा, दो बच्चों का पिता, आरोपी चालक मौके से फरार

करनाल में गाड़ी की टक्कर से DPIRO ड्राइवर की मौत:बाइक पर सवार होकर जा रहा, दो बच्चों का पिता, आरोपी चालक मौके से फरार

करनाल के नेशनल हाईवे पर नीलकंठ ढाबे के नजदीक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर करनाल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक डीपीआईआरओ ऑफिस में था ड्राइवर कैरवाली गांव के रहने वाले 48 वर्षीय विजय की पहचान मृतक के रूप में हुई है। वह करनाल के जिला सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग (डीपीआईआरओ) ऑफिस में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था और करीब 19 सालों से अपनी सेवाएं दे रहा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया घटनाक्रम प्रत्यक्षदर्शी कपिल के अनुसा, बीती रात बाइक सवार अपनी साइड में जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल लेकर गई। पुलिस कर रही मामले की जांच ईआरवी इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मधुबन थाना के जांच अधिकारी लछमन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *