Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बिक रही मिलावटी शराब, दुकान के कर्मचारी ही निकले आरोपी, चार की हुई गिरफ्तारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बिक रही मिलावटी शराब, दुकान के कर्मचारी ही निकले आरोपी, चार की हुई गिरफ्तारी

Chhattisgarh News: खैरागढ़ जिला मुख्यालय में सरकारी शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा ही अवैध रूप से शराब की बॉटलिंग और मिलावट कर बिक्री किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस कार्रवाई में यह खुलासा हुआ कि आरोपी किराए के मकान में शराब की अवैध बॉटलिंग और रीफिलिंग का काम कर रहे थे।

Chhattisgarh News: दुकान का सेल्समैन ही मास्टरमाइंड

सरकारी शराब दुकान के सेल्समैन भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव दुकान से शराब निकालकर उसमें मिलावट करते थे और फिर उसे अवैध तरीके से पैक कर दोबारा बिक्री के लिए खपाते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कर्मचारी होने का फायदा उठाकर सरकारी शराब दुकान से शराब बाहर निकालते थे। इसके बाद किराए के मकान में उसमें पानी मिलाकर रीफिलिंग और बॉटलिंग की जाती थी और फिर उसी को दुकान सहित अन्य माध्यमों से खपाया जाता था। बताया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार से आरोपी लाखों रुपए का अतिरिक्त लाभ कमा रहे थे।

आरोपी एक बोतल शराब को मिलावट के बाद दो बोतल बनाकर बेचते थे, जिससे अवैध कमाई का नेटवर्क तेजी से फैल रहा था। मामले में आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में खैरागढ़ शराब भटठी के दो सेल्समैन, एक सुपरवाइजर और एक अन्य आरोपी शामिल है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शराब की असली बोतलों में पानी मिलाकर दोबारा सील कर बाजार में खपा रहे थे। पुलिस ने मामले में आरोपी सेल्समेन भागवत वर्मा (26), ग्राम सनडोगरी, थाना गातापार, सेल्समेन त्रिलोक यादव (29), कुसुमकसा, जिला बालोद, शक्ति नारायण सिंह (43), वर्तमान निवासी खैरागढ़ और सुपरवाइजर तिपेश कुमार सोनी (31), डौण्डी, जिला बालोद जालबांधा शराब भट्ठी ।

पुलिस ने यह सामग्री की जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 130 नग अंग्रेजी शराब, 10.5 लीटर संदिग्ध शराबनुमा तरल पदार्थ कुल 34 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 203 नग ढक्कन, 720 नग लेबल स्टीकर, 3 पत्ता होलोग्राम, 67 खाली शराब बोतलें और जेरिकेन, वाटर केन, ब्लू स्टिक सहित अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

शराब दुकान में मिलावटी शराब बेचने का मामला सामने आया है। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। – नितेश गौतम, एएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *