Gautam Gambhir on Rishabh Pant: ऋषभ पंत को टेस्ट टीम की उप कप्तानी से क्यों हटाया गया? अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
Gautam Gambhir on Rishabh Pant: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आखिरकार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को टेस्ट टीम का उप कप्तान बनाए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। जब अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की गई थी, तब पंत को पद से हटाए जाने पर फैंस हैरान थे। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की पिछली टेस्ट सीरीज में प्रोटियाज ने 0-2 से क्लीन स्विप किया था और पंत के परफॉर्मेंस की काफी आलोचना हुई थी।
‘टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि पंत बदलें’
ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने सीजन खत्म होने से पहले ही एलएसजी की कप्तानी छोड़ दी। फिर अपनी टेस्ट उपकप्तानी से भी हाथ धो बैठे, जिससे कई तरह के अंदाजे लगाए जाने लगे। एकमात्र टेस्ट से पहले गंभीर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि पंत बदले, लेकिन इंटरनेशनल खिलाड़ियों को परिस्थिति के हिसाब से खेलना होता है।
‘हर किसी को परफॉर्मेंस के आधार पर आंका जाता है’
गंभीर ने कहा कि जिम्मेदारी सिर्फ इंडिया के लिए खेलने की है। बाकी सब कुछ एक बाय-प्रोडक्ट है। जब आप इंडिया के लिए खेलना शुरू करते हैं, तो आप उप-कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचते। आप भारत के लिए अच्छा करने के बारे में सोचते हैं। इसलिए एक से दूसरे के पास जाना सिर्फ एक बाय-प्रोडक्ट है। उन्होंने कहा कि हर किसी को परफॉर्मेंस के आधार पर आंका जाता है। चाहे मैं हूं, सपोर्ट स्टाफ हो या कोई भी खिलाड़ी हो। आखिरकार, इंटरनेशनल क्रिकेट यही है। जहां तक ऋषभ की बात है, हम उससे उम्मीद करेंगे कि वह जैसा है वैसा ही रहे।
‘परिस्थिति के हिसाब से खेलना बहुत जरूरी’
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि हम उससे कहेंगे कि तुम्हें अपना गेम कंट्रोल करना होगा। लेकिन, इंटरनेशनल क्रिकेट में परिस्थिति के हिसाब से खेलना बहुत जरूरी है। सिचुएशन को समझना जरूरी है। ऐसा भी नहीं है कि किसी प्लेयर को उसके नेचुरल गेम से बिल्कुल अलग खेलने के लिए कहा गया हो। चाहे वह टेस्ट क्रिकेट हो, वन-डे क्रिकेट हो या T20 क्रिकेट हो। आखिरी मकसद रन बनाना और विकेट लेना है।
‘ऋषभ की तरफ से कोई शिकायत नहीं’
बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी कहा था कि टेस्ट उपकप्तानी खोने को लेकर ऋषभ की तरफ से कोई शिकायत नहीं है और विकेटकीपर ने गंभीर के साथ ईमानदारी से बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम मैनेजमेंट सच में चाहेगा कि पंत मैच के हालात के हिसाब से खुद को और ढालें और उसी के हिसाब से खेलें।
Sports – Patrika | CMS



GAUTAM GAMBHIR WARNS RISHABH PANT AHEAD OF THE MATCH AGAINST AFGHANISTAN
Gautam Gambhir has finally spoken about the decision to remove Rishabh Pant from India’s red-ball vice-captaincy 

What do you make of Gambhir’s comments?