Ranveer Singh Lalit Modi Biopic: अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन से अपने रिश्तों के बारे खुलकर बात करने के बाद पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने अब रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी पर आधारित बायोपिक में उनके किरदार को निभाने के लिए धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने दिलचस्पी दिखाई थी। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में, ललित ने कुछ साल पहले लंदन में ‘धुरंधर 2’ के स्टार से हुई मीटिंग को याद किया, जहां रणवीर ने बायोपिक में शामिल होने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। बता दें कि अभी तक इस बायोपिक के लिए किसी भी एक्टर के नाम की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ललित ने हिंट दी कि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है और उनकी बायोपिक अभी स्क्रिप्टिंग के दौर में है।
ललित मोदी अपनी बायोपिक पर क्या कहा?
ANI से बातचीत के दौरान, ललित मोदी ने बताया, “मेरी बायोपिक में रणवीर सिंह मेरा किरदार निभाना चाहते हैं। वो मुझसे मिलने आए थे। मैं चाहूंगा कि वो ही मेरा किरदार निभाएं।” इसके आगे उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह से वो पहले कभी नहीं मिले थे, वो सिर्फ दीपिका को जानते थे। हालांकि, एक दिन उन्हें किसी का फोन आया, और बताया कि एक बॉलीवुड स्टार उनसे मिलना चाहते हैं।
इस फोन कॉल के बाद बिजनेसमैन ललित मोदी ने लंदन में रणवीर सिंह से मुलाकात की। ललित के अनुसार, इस मीटिंग के दौरान रणवीर ने कमिश्नर के तौर पर ललित मोदी का किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की थी। ललित ने आगे कहा, “मैंने उनसे ये नहीं पूछा था। मुझे लगता है कि वो बहुत बढ़िया हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वो कमाल के एक्टर हैं।”
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनको ये पक्का नहीं पता कि रणवीर अभी भी उनकी बायोपिक में काम करना चाहते हैं या नहीं, लेकिन दो साल पहले एक्टर ने ललित के सामने दिलचस्पी दिखाई थी। हालांकि, 62 वर्षीय ललित को देखकर बहुत ख़ुशी है कि रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के साथ इतनी सफलता हासिल की है।
ललित मोदी ने सुष्मिता सेन का समर्थन किया
हाल ही में एक इंटरव्यू में, ललित मोदी ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन का बचाव करते हुए उन पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ होने के आरोपों को सिरे से खारिज किया और बताया कि वो तो हीरा हैं, और मैं एक डायमंड डिगर हूं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हमारे रिश्ते में मैं सुष्मिता पर निर्भर था। हम कहीं भी जाते थे तो मैंने कभी भी पैसे नहीं दिए, हर चीज का बिल वही चुकाती थी। मैं तो एक तरह से ‘रखा हुआ बॉयफ्रेंड’ था।” इसके साथ ही ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को एक ‘बेहतरीन और अपने दम पर जीने वाली महिला’ भी बताया।
रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में
प्रोफेशनल फ्रंट पर, रणवीर सिंह आखिरी बार आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आए थे। और आने वाले समय में वो जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ में अहम किरदार में दिखाई दे सकते हैं।


