बकरीद की पूर्व संध्या पर रामनगरी अयोध्या में रूट मार्च:लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का उद्देश्य,डीएम-एसएसपी शामिल रहे

बकरीद की पूर्व संध्या पर रामनगरी अयोध्या में रूट मार्च:लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का उद्देश्य,डीएम-एसएसपी शामिल रहे

बकरीद की पूर्व संध्या पर रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में शहर के मिश्रित इलाकों में रूट मार्च निकाला गया। इस रूट मार्च में पैरामिलिट्री फोर्स, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने के उद्देश्य से पैदल मार्च किया और आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। साथ ही शासन के निर्देशों का पालन करते हुए ईदगाह और मस्जिदों में ही नमाज अदा करें तथा सड़क पर नमाज पढ़कर आवागमन बाधित न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।दरअसल, 28 मई को रामनगरी अयोध्या में भी बकरीद का पर्व मनाया जाएगा, जिसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *