रायपुर के दाऊ कल्याण सिंह (DKS) पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर में डॉक्टरों के 15 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इसके लिए कल यानी सोमवार को अधीक्षक कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे पहुंचना होगा। संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 5, सीनियर रेजिडेंट के 3 और जूनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती होगी। सभी पदों के लिए योग्यता नेशनल मेडिकल कमीशन के मापदंडों के अनुसार निर्धारित की गई है। किस पद के कितने अवसर? वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी संविदा भर्ती में शासन के आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी DKS संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.dkspgi.in पर उपलब्ध है।

