IND vs WI: इंदौर में आज इतिहास रच सकते हैं भारत-वेस्टइंडीज, निशाने पर T20I में सबसे ज्यादा मैच स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs WI: इंदौर में आज इतिहास रच सकते हैं भारत-वेस्टइंडीज, निशाने पर T20I में सबसे ज्यादा मैच स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs WI 3rd T20: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच आज तीसरा टी20 मुकाबला इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जहां भारत और वेस्‍टइंडीज के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे ज्‍यादा मैच स्‍कोर का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। 

India vs West Indies 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज दो मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है। अब तीसरा मुकाबला रविवार 11 अक्‍टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक बार फिर रनों की बारिश होने की उम्‍मीद है, क्‍योंकि यहां की पिच हमेशा से ही बल्‍लेबाजों की मददगार रही है। इसके साथ ही दोनों ही टीमों के बल्‍लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे हैं, जिस तरह से पिछले मैच में रांची में दोनों ओर से 501 रन बन थे, यहां उससे भी ज्‍यादा रन बन सकते हैं, अगर ऐसा हुआ तो इस बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा स्‍कोर का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी टूट सकता है। आइये एक नजर टी20 के टॉप 10 सबसे ज्‍यादा स्‍कोर पर नजर डालते हैं।

जब एक मैच में बने थे 517 रन

बता दें कि रांची में दूसरे टी20 में बनाए गए 501 रन टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट (सबसे बड़ा स्‍कोर दोनों टीमों का मिलाकर) है। यह दूसरी बार था, जब दोनों टीमों ने मिलकर एक मैच में 500+ स्‍कोर किया। जबकि सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका बनाम वेस्‍टइंडीज मैच में तीन साल पहले सेंचुरियन में बना था।

जब 26 मार्च 2023 को सेंचुरियन में वेस्‍टइंडीज ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में जॉनसन चार्ल्स के शतक की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 258 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसे जवाब में साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के शतक के दम पर 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य को हासिल कर जबरदस्‍त ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस तरह उस मुकाबले में दोनों ओर से 517 रन बने थे।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन वाले मैच

रैंक टीमें कुल रन विकेट ओवर रन रेट मैदान तारीख
1 दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज 517 9 38.5 13.31 सेंचुरियन 26 मार्च 2023
2 भारत vs वेस्टइंडीज 501 9 38.3 13.01 रांची 9 अक्टूबर 2026
3 भारत vs इंग्लैंड 499 14 40.0 12.47 वानखेड़े, मुंबई 5 मार्च 2026
4 भारत vs न्यूजीलैंड 496 15 39.4 12.50 तिरुवनंतपुरम 31 जनवरी 2026
5 भारत vs वेस्टइंडीज 489 10 40.0 12.22 लॉडरहिल 27 अगस्त 2016
6 न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया 488 11 38.5 12.56 ऑकलैंड 16 फरवरी 2018
7 बुल्गारिया vs सर्बिया 488 8 39.4 12.30 सोफिया 26 जून 2022
8 बुल्गारिया vs जिब्राल्टर 487 11 34.2 14.18 सोफिया 11 जुलाई 2025
9 हंगरी vs ऑस्ट्रिया 487 17 40.0 12.17 स्ज़ोडलिगेट 28 जून 2026
10 अफगानिस्तान vs आयरलैंड 472 9 40.0 11.80 देहरादून 23 फरवरी 2019

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *