ललितपुर में पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बदहाल:बुंदेलखंड विकास सेना ने किया प्रदर्शन, धूल से लोग अस्थमा-एलर्जी के शिकार

ललितपुर में पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बदहाल:बुंदेलखंड विकास सेना ने किया प्रदर्शन, धूल से लोग अस्थमा-एलर्जी के शिकार

ललितपुर में रविवार दोपहर बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक हुई। केंद्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर की खराब सड़कों और पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की घटिया मरम्मत पर नाराजगी जताई गई। टीटू कपूर ने बताया कि गोविंदसागर बांध से तालाबपुरा और करीमनगर से वर्णी चौराहा जाने वाली सड़कों पर पाइपलाइन डालने के बाद खराब सामग्री से मरम्मत की गई। तुवन चौराहे से तालाबपुरा की मुख्य सड़क पर अमृत योजना की पाइपलाइन में कई जगह लीकेज भी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि तालाबपुरा की कंक्रीट सड़क को जेसीबी से लापरवाही से खोद दिया गया। इससे महीनों तक धूल उड़ती रही और बाद में घटिया मरम्मत हुई, जिससे सड़क कई जगह धंस गई है। धूल के कारण लोग दमा, एलर्जी और चर्मरोग के शिकार हो रहे हैं। गड्ढों से कमर दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं और दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त होकर बड़े बड़े गढ्ढों में तब्दील हो गई टीटू कपूर ने कहा कि ललितपुर शहर की ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त होकर बड़े बड़े गढ्ढों में तब्दील हो गई है। आगे आने वाले महत्वपूर्ण त्यौहारों के समय में ललितपुर की समस्त सड़कों को दुरुस्त किया जाये तथा लीकेज को दुरुस्त किया जाये अन्यथा की स्थिति में संगठन आन्दोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी । प्रदर्शन के दौरान कदीर खान , अमर सिंह बुंदेला , परमानंद विश्वकर्मा , नंदराम कुशवाहा , गौरी शंकर सेन , संजू राजा , प्रमोद धानुक , जगदीश झा , भय्यन कुशवाहा , मिलन चौहान , आशीष चौहान , खेमचंद कुशवाहा , रामेश्वर कुशवाहा , प्रमोद साहू , कामता प्रसाद भट्ट , हरगोविंद , खुशीराम ,आदि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *