DK Shivakumar: कर्नाटक की राजनीति में शनिवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है और अब कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि राज्य की कमान आखिर किसके हाथ में जाएगी। बैठक के लिए कांग्रेस नेता विधानसभा पहुंच चुके हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जब विधानसभा पहुंचे तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद विधानसभा की सीढ़ियों को छूकर प्रणाम किया। उनका यह अंदाज काफी चर्चा में रहा। राजनीतिक गलियारों में इस वीडियो की चर्चा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसे शेयर किया जा रहा है।


