DIY Hair Conditioner: झाड़ू जैसे बालों से हैं परेशान? ये Natural Conditioner देगा जबरदस्त Shine

DIY Hair Conditioner: झाड़ू जैसे बालों से हैं परेशान? ये Natural Conditioner देगा जबरदस्त Shine
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सबसे ज्यादा समस्या हमारी त्वचा और बालों को होती है। बालों की बात करें तो धूप, धूल और पसीने की वजह से यह बेजान हो जाते हैं। कई लोगों के बाल तो झाड़ू जैसे हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए मार्केट के महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे कुछ ही समय के लिए आपके बाल शाइनी और स्मूथ बन जाते हैं, केमिकल बेस्ड यह प्रोडक्ट बालों को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही हेयर कंडीशनर बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हेयर कंडीशनर बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

सामग्री

पका हुआ केला – 1
दही – 2 चम्मच
नारियल तेल – 1 चम्मच

इसे भी पढ़ें: Vacation Photos की टेंशन खत्म! Heavy Makeup छोड़ें, ये 5 चीजें मिनटों में देंगी Super Glow

बता दें कि यह तीनों ही चीजें मिलकर बालों को गहराई से पोषण देती हैं और बालों की ड्राइनेस को भी कम करता है।

जानिए कैसे बनाएं कंडीशनर

इस हेयर कंडीशनर को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छे से मैश कर लें। जिससे कि उसमें गुठली न रह जाए। अब केला जो मैश किया है, उसमें दही और नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। इसको तब तक मिलाना चाहिए, जब तक यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए। इस पेस्ट में गुठली नहीं रहनी चाहिए।

ऐसे करें इस्तेमाल

बालों को सबसे पहले गीला कर लें और इसके बाद पेस्ट को बालों की लंबाई में अच्छे से लगाएं। खासकर बालों के सिरों पर। फिर इस पेस्ट को आधे घंटे तक ऐसे ही लगा रहने दें और इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें।

फायदेमंद है ये कंडीशनर

केला बालों को मॉइस्चराज करता है और उनको सॉफ्ट बनाता है। दही से बालों को मजबूती मिलती है और नारियल का तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और उनको शाइनी बनाता है। आप सप्ताह में इसका एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

इन बातों पर दें विशेष ध्यान

पेस्ट को अच्छे से ब्लेंड कर लेना चाहिए।
अगर आपकी ऑयली स्कैल्प है, तो तम को कम रखें।
इसके इस्तेमाल के बाद बालों को अच्छे से वॉश कर लें।
इसको इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
अगर आपको कोई दिक्कत है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *