फलोदी में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में साप्ताहक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बजट घोषणाओं को क्रियान्वन पर दिया जोर कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को विभागवार कार्यों और योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। आमजन की समस्या पर संवेदनशीलता से सुनवाई के लिए कहा आमजन से जुड़े प्रकरणों पर संवेदनशीलता से सुनवाई करने और उन्हें त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज आवेदनों का निस्तारण करते समय परिवादी से बात कर उसे सूचित किया जाए। पेयजल व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु में सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली पेयजल शिकायतों का त्वरित समाधान करने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से ली रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) से एएनसी पंजीकरण, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स और लाडो प्रोत्साहन योजना सहित अन्य कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली गई। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना और प्रवेश उत्सव जैसे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई, और अधिकारियों को इनमें प्रगति के निर्देश दिए गए। इस तरह अन्य विभागों के कार्यों और योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में एसीईओ गौतम चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


