समस्तीपुर में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित होने वाली डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE 2026) के सफल और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों और केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बता दें कि डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) 23 और 24 मई 2026 को आयोजित होगी। यह परीक्षा दोनों दिन एक-एक पाली में संचालित की जाएगी। समस्तीपुर जिले में इसके लिए कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजकर 15 मिनट तक निर्धारित है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को समय पर केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा संचालन संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। कदाचार रोकने को लेकर भी कड़ा निर्देश दिया बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कदाचार रोकने को लेकर भी कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि परीक्षा के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की शिकायत सामने आती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो। इस महत्वपूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित सभी संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक उपस्थित रहे। फिलहाल जिला प्रशासन परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर लगातार तैयारी में जुटा हुआ। समस्तीपुर में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित होने वाली डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE 2026) के सफल और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों और केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बता दें कि डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) 23 और 24 मई 2026 को आयोजित होगी। यह परीक्षा दोनों दिन एक-एक पाली में संचालित की जाएगी। समस्तीपुर जिले में इसके लिए कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजकर 15 मिनट तक निर्धारित है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को समय पर केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा संचालन संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। कदाचार रोकने को लेकर भी कड़ा निर्देश दिया बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कदाचार रोकने को लेकर भी कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि परीक्षा के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की शिकायत सामने आती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो। इस महत्वपूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित सभी संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक उपस्थित रहे। फिलहाल जिला प्रशासन परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर लगातार तैयारी में जुटा हुआ।


