बेतिया में गैस आपूर्ति पर जिला प्रशासन अलर्ट:गैस स्टॉक, वितरण प्रणाली-होम डिलीवरी पर निगरानी, कई एजेंसियों पर FIR; छापेमारी

बेतिया में गैस आपूर्ति पर जिला प्रशासन अलर्ट:गैस स्टॉक, वितरण प्रणाली-होम डिलीवरी पर निगरानी, कई एजेंसियों पर FIR; छापेमारी

पश्चिमी चंपारण में LPG उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो। गोदामों का नियमित निरीक्षण इसके तहत जिले की सभी गैस एजेंसियों और गोदामों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गैस स्टॉक, वितरण प्रणाली, होम डिलीवरी की समयबद्धता और उपभोक्ताओं की शिकायतों की गहन समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना लक्ष्य अपर समाहर्ता ने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता को निर्धारित समय के भीतर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करना है। इसके लिए आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गैस एजेंसियों को भी पारदर्शिता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की अनियमितता न करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि गैस आपूर्ति में देरी, कालाबाजारी या अन्य किसी समस्या की जानकारी मिले, तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पश्चिमी चंपारण में LPG उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो। गोदामों का नियमित निरीक्षण इसके तहत जिले की सभी गैस एजेंसियों और गोदामों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गैस स्टॉक, वितरण प्रणाली, होम डिलीवरी की समयबद्धता और उपभोक्ताओं की शिकायतों की गहन समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना लक्ष्य अपर समाहर्ता ने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता को निर्धारित समय के भीतर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करना है। इसके लिए आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गैस एजेंसियों को भी पारदर्शिता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की अनियमितता न करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि गैस आपूर्ति में देरी, कालाबाजारी या अन्य किसी समस्या की जानकारी मिले, तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *