मुरैना में बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों के विवाद:चार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, क्रास केस दर्ज

मुरैना में बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों के विवाद:चार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, क्रास केस दर्ज

माता बसैया थाना क्षेत्र के गांव काजी बसई में बाइक को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्ष से कुल चार लोग घायल हो गए । घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। जिनका इलाज जारी है।माता बसैया पुलिस ने दोनों पक्षों से क्रास मामल दर्ज कर लिया है। बाइक को लेकर विवाद माता बसैया थाना क्षेत्र के काजी बसई गांव के रहने वाले संदीप जाटव के घर के सामने गांव का ही शमशाद खान के द्वारा अपने दोस्त की बाइक चार दिन पहले खड़ी करवा दी थी। संदीप ने यह गाड़ी हटाने को कहा इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद आज शाम शमशाद अपने साथियों के साथ आया और दोनों पक्षों में विवाद हो गया इस विवाद में हाथपाई हुई और लाठियां चली जिसमें संदीप और उसकी मां घायल हो गए दूसरी तरफ से शमशाद और उसका एक साथी भी घायल हो गया। माता बसैया थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर क्रास मामला दर्ज कर लिया है। क्रास मामला दर्ज माता बसैया थाना प्रभारी एसआई विवेक तोमर के अनुसार दोनों पक्षों पर मामला दर्ज है दोनों पक्षों के लोग घायल है। बाइक रखने को विवाद था इस मामले में जांच की जा रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *