आवास विकास के नोटिस पर जयंत चौधरी से मिले संचालक:मेरठ के स्कूलों की समस्याएं उठाईं, केंद्रीय मंत्री ने समाधान का दिया आश्वासन

आवास विकास के नोटिस पर जयंत चौधरी से मिले संचालक:मेरठ के स्कूलों की समस्याएं उठाईं, केंद्रीय मंत्री ने समाधान का दिया आश्वासन

मेरठ के आवास विकास क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों की समस्याओं को लेकर स्कूल संचालकों और राष्ट्रीय लोकदल नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं स्किल डेवलपमेंट मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ओर से विद्यालयों को जारी नोटिसों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बैठक में जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा के राष्ट्रीय लोकदल प्रभारी विनय प्रधान , पंजाब प्रभारी दिलप्रीत कोहली और ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रालोद प्रदेश महासचिव कँवल जीत सिंह मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों से संचालित विद्यालयों पर कार्रवाई और नोटिसों से विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी ने बताया कि मंत्री के समक्ष प्रशासनिक और नीतिगत समस्याओं को विस्तार से रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए नोटिसों पर रोक लगाई जाए। इस संबंध में मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं को सुनने और समाधान का भरोसा देने पर उनका आभार जताया।इस दौरान अमेरिकन स्कॉलर्स के संचालक विक्रम लांबा, अलेक्जेंडर स्कूल के संचालक सचिन शर्मा और ब्लिस इंटरनेशनल के संचालक दीपक भाटिया भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *