कनाडा में खालिस्तानी झंडे को लेकर घिरे दिलजीत दोसांझ, दी ऐसी चेतावनी ‘मेरे फैंस को परेशान किया तो खैर नहीं’

कनाडा में खालिस्तानी झंडे को लेकर घिरे दिलजीत दोसांझ, दी ऐसी चेतावनी ‘मेरे फैंस को परेशान किया तो खैर नहीं’

Dosanjh Dosanjh Breaks Silence On Pro-Khalistan Flag: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में कैलगरी में हुए ऑरा 2026 कॉन्सर्ट के दौरान एक विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस कॉन्सर्ट में जब कुछ दर्शक खालिस्तान सपोटर्स झंडे लहरा रहे थे, तब दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस कुछ देर के लिए रोक दी थी। उन्होंने तुरंत अपनी सिक्योरिटी टीम को निर्देश दिया कि ऐसे लोग जिन्हें शो में रुकावट डालनी हो, उन्हें बाहर निकाला जाए। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।

झंडे या बैनर के खिलाफ कोई मतलब नहीं है

पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इस मुद्दे पर साफ किया कि उनका कोई झंडे या बैनर के खिलाफ मतलब नहीं है, बल्कि जो बात उन्हें परेशान कर रही है, वो इसके पीछे के इरादे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई दर्शक किसी विशेष क्षेत्र का सपोर्ट दिखाने के लिए बैनर लाता है तो इसमें कोई बुराई नहीं, लेकिन अगर उसी बैनर के साथ वो लोग मेरे फैंस को गाली दे रहे हों और माहौल खराब कर रहे हों या मेरे फैंस को परेशान कर रहे हो, तो खैर नहीं ये सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पंजाबी भाषा में ये बात शेयर की और लोगों से अपील की कि वे बिना पूरी जानकारी के गलत बातें न फैलाएं।

Dosanjh Dosanjh

दिलजीत दोसांझ ने ये भी बताया कि वे पिछले साल विवादों से बचते रहे, खासकर उस समय जब उन्होंने टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हिस्सा लिया था। अब उन्होंने फैसला किया है कि वो इस तरह के मामलों पर खुलकर बात करेंगे और अपने फैंस की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखेंगे।

फैंस के प्रति ईमानदारी और सम्मान बनाए रखने का वादा किया

इतना ही नहीं, काम के लिहाज से, दिलजीत को आखिरी बार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में देखा गया था। अब वो जल्द ही इम्तियाज अली की निर्देशित नई रोमांटिक ड्रामा फिल्‍म ‘मैं वापस आऊंगा’ की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स भी लीड रोल में हैं। ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसका टकराव कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ से होने वाला है।

एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस के प्रति ईमानदारी और सम्मान बनाए रखने का वादा किया है और उन्होंने आगे कहा कि वे किसी भी सूरत में अपने दर्शकों को असहज या परेशान नहीं होने देंगे और हमेशा सकारात्मक माहौल बनाए रखने का प्रयास करेंगे। उनका ये स्टैंड उनके फैंस और पंजाबी कम्युनिटी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *