बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) के दीघा-कंकड़बाग प्रोजेक्ट को “ग्लोबल वॉटर अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। स्पेन में आयोजित ‘ग्लोबल वॉटर समिट 2026’ में दीघा-कंकड़बाग इंटीग्रेटेड वेस्ट वॉटर प्रोजेक्ट को ‘वेस्टवॉटर प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’ के रूप में अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। गौरव के साथ-साथ आगे बेहतर करने की प्रेरणा बुडको प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि यह सम्मान बुडको परिवार, नमामि गंगे और सभी भागीदार एजेंसियों की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यह हमारे लिए गौरव के साथ-साथ आगे बेहतर करने की प्रेरणा भी है। हमारा संकल्प है कि बिहार में जल प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर नए मानक स्थापित करें। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता आगे के कार्यों के लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाती है। बुडको की परियोजना को GWI ने चुना अंतरराष्ट्रीय मान्यता के साथ बुडको ने शहरी जल प्रबंधन और स्वच्छता के क्षेत्र में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में स्थापित किया है। ग्लोबल वॉटर इंटेलिजेंस (GWI) की ओर से 2006 से दिया जाने वाला पुरस्कार जल क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता और सामाजिक प्रभाव के सर्वोच्च वैश्विक मानकों का प्रतीक माना जाता है। इस साल दुनियाभर से नामांकित परियोजनाओं के बीच बुडको की परियोजना को GWI के द्वारा चुना गया। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) के दीघा-कंकड़बाग प्रोजेक्ट को “ग्लोबल वॉटर अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। स्पेन में आयोजित ‘ग्लोबल वॉटर समिट 2026’ में दीघा-कंकड़बाग इंटीग्रेटेड वेस्ट वॉटर प्रोजेक्ट को ‘वेस्टवॉटर प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’ के रूप में अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। गौरव के साथ-साथ आगे बेहतर करने की प्रेरणा बुडको प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि यह सम्मान बुडको परिवार, नमामि गंगे और सभी भागीदार एजेंसियों की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यह हमारे लिए गौरव के साथ-साथ आगे बेहतर करने की प्रेरणा भी है। हमारा संकल्प है कि बिहार में जल प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर नए मानक स्थापित करें। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता आगे के कार्यों के लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाती है। बुडको की परियोजना को GWI ने चुना अंतरराष्ट्रीय मान्यता के साथ बुडको ने शहरी जल प्रबंधन और स्वच्छता के क्षेत्र में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में स्थापित किया है। ग्लोबल वॉटर इंटेलिजेंस (GWI) की ओर से 2006 से दिया जाने वाला पुरस्कार जल क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता और सामाजिक प्रभाव के सर्वोच्च वैश्विक मानकों का प्रतीक माना जाता है। इस साल दुनियाभर से नामांकित परियोजनाओं के बीच बुडको की परियोजना को GWI के द्वारा चुना गया।


