Ayesha Khan Fan Gift Video: बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की एक झलक पाने, उनसे मिलने के लिए हमेशा एक्ससाइटेड रहते हैं। ऐसा ही कुछ ‘धुरंधर‘ में अपने डांस का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम आयशा खान के फैंस का भी हाल रहता है। आयशा खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।आदित्य धर और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के पॉपुलर आइटम सॉन्ग ‘शरारत’ में अपने जबरदस्त डांस मूव्स से रातों रात फेमस हो चुकी हैं आयशा खान। आज आलम ये है कि लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले घंटो इंतज़ार करते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी पोस्ट या फोटो पर भर-भर कर कमेंट्स करते हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आयशा खान एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ब्लू डेनिम लूज पैंट और ब्लैक जैकेट पहना हुआ है। इस वीडियो में आयशा खान का एक जबरा फैन उनसे मिलने के लिए आता है और उनको एक बैग गिफ्ट करता है। बैग देखकर एक बार तो आयशा हिचकिचाती हैं लेकिन फैन के प्यार और सम्मान को देखते हुए उन्होंने वो बैग लिया और बड़े ही सजह अंदाज में उसको थैंक यू कहा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
देखते ही देखते आयशा खान और उनके फैन का ये प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो पर यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कोई इस पर कमेंट कर रहा है कि ‘हर किसी को ऐसा प्यार नहीं मिलता’, तो कोई बोल फैन पर टिप्पणी करते हुए कह रहा है कि ये गरीब अपनी हरकत से गरीब होते हैं।’
वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘काश मेरे भी ऐसे फैन्स होते! कितना अच्छा लगता होगा इन सेलेब्रिटीज को जहां जाओ लोग इज्जत और वल्यू करते हैं।’
जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘ये सब मुनव्वर की वजह से हुआ है, इसमें इसकी कोई खास मेहनत नहीं है। ये बात सब जानते हैं। इसे पहले कौन जानता था? मुनव्वर की वजह से ही इसे बिग बॉस में आने का मौका मिला। सिर्फ फेमस होने के लिए इसने ड्रामा किया। कोई भी समझदार लड़की सिर्फ लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा नहीं करती। आखिर इसकी खुद की मेहनत क्या है?’
आयशा खान के बारे में
आयशा खान का करियर काफी संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत की थी। इसके बाद ‘बालवीर रिटर्न्स’ और तेलुगू फिल्म ‘मुखचित्रम’ की। ‘बिग बॉस’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, जिसके बाद उन्होंने ‘जाट’, ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ और ‘किस किसको प्यार करूं 2’ जैसी फिल्मों में काम किया।


