‘धुरंधर 2’ ने ध्वस्थ किया ‘बाहुबली 2’ का महारिकॉर्ड, रणवीर ने प्रभास को चटाई धूल, अब बारी ‘दंगल’ की

‘धुरंधर 2’ ने ध्वस्थ किया ‘बाहुबली 2’ का महारिकॉर्ड, रणवीर ने प्रभास को चटाई धूल, अब बारी ‘दंगल’ की

Dhurandhar 2 Break Baahubali 2 Record: भारतीय सिनेमा के इतिहास में जब भी सबसे सफल अभिनेताओं का जिक्र होगा, साल 2025-26 का दौर रणवीर सिंह के नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। कभी अपनी अतरंगी अदाओं के लिए चर्चा में रहने वाले रणवीर आज बॉक्स ऑफिस के ‘असली सुल्तान’ बन चुके हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने वो कर दिखाया है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। रिलीज के 45 दिनों बाद भी इस फिल्म का जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसने एसएस राजामौली की कल्ट क्लासिक ‘बाहुबली 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर एक नया इतिहास रच दिया है।

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड (Dhurandhar 2 Break Baahubali 2 Record)

आमतौर पर फिल्में दो या तीन हफ्ते में दम तोड़ देती हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ सातवें शनिवार को भी करोड़ों में खेल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 45वें दिन 2.77 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अब तक भारत में कुल 1,138.54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा 1,362.57 करोड़ रुपये तक जा पहुँचा है, जो रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी कामयाबी है।

Dhurandhar 2 Break Baahubali 2 Record

बाहुबली 2 को पछाड़ा, अब निगाहें ‘दंगल’ पर (Ranveer Singh vs Baahubali 2 record)

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने दुनिया भर में जो कमाई की है, उसने ट्रेड एनालिस्ट को भी हैरान कर दिया है। IMDb की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बाहुबली 2’ का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 1,788.06 करोड़ रुपये था। वहीं, ‘धुरंधर 2’ ने महज 45 दिनों में 1,788.32 करोड़ रुपये बटोर कर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब रणवीर सिंह की इस फिल्म के सामने सिर्फ आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड बचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में यह फिल्म 1,800 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी और दंगल के बाद ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की दूसरी फिल्म बन जाएगी।

Dhurandhar 2 Break Baahubali 2 Record

विदेशों में भी बजा रणवीर का डंका (Dhurandhar 2 vs Dangal)

सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रणवीर सिंह का रुतबा बढ़ा है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से अब तक 425.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अब विदेशों में कमाई की रफ्तार थोड़ी कम हुई है, लेकिन भारत के सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में अब भी दर्शक ‘धुरंधर 2’ को देखने के लिए उमड़ रहे हैं। रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के जरिए खुद को एक ऐसी लीग में खड़ा कर लिया है, जहाँ वो देश की पहली सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी के मालिक बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *