Mumbai balcony meat throwing controversy Imran Patel: सोशल मीडिया पर इस समय मुंबई के एक रिहायशी इलाके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो में इमरान पटेल नाम के एक शख्स पर आरोप लगा है कि वह अपनी बिल्डिंग की बालकनी से नीचे खुले में मांस के टुकड़े फेंक रहा था। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
इस पूरे मामले पर टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का भी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा बेबाकी से अपनी राय रखने वाली देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है और आरोपी शख्स की इस हरकत पर जमकर भड़ास निकाली है।
खिड़की से मांस फेंकने पर भड़की देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee On Mumbai balcony meat throwing)
देवोलीना इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती हैं। ऐसे में जब उनकी नजर मुंबई के इस वीडियो पर पड़ी, जिसमें दावा किया गया है कि इमरान पटेल नामक शख्स चील और कौओं को खिलाने के बहाने बालकनी से नीचे मांस के टुकड़े फेंक रहा था, तो वह खुद को रोक नहीं पाईं। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई थी कि अगर यह मांस नीचे से गुजर रहे किसी हिंदू राहगीर या श्रद्धालु पर गिर जाता, तो इलाके की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थीं और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता था।
इस पर नाराजगी जताते हुए देवोलीना ने लिखा, “गंदी से गंदी गाली भी इन जैसों को जस्टिफाई नहीं कर सकती। याद रखें, बच्चे से होली का रंग गलती से एक मोहतरमा पर गिर गया था तो हत्या हो गई थी, और यहां खुलेआम बाहर मांस फेंका जा रहा है।” देवोलीना के इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर इस मुद्दे को लेकर बहस और तेज हो गई है।
देवोलीना ने याद दिलाया दिल्ली का ‘होली मर्डर केस’ (Tarun Kumar Uttam Nagar murder Delhi)
अपनी पोस्ट में देवोलीना ने दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हुई उस खौफनाक घटना का जिक्र किया, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। दरअसल, वहां होली के दौरान एक छोटी सी बच्ची ने छत से पानी का गुब्बारा फेंका था, जिसकी कुछ बूंदें दूसरे समुदाय की एक महिला पर गिर गईं। बच्ची के परिवार ने तुरंत इस बात के लिए माफी भी मांग ली थी, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। उसी रात जब 26 साल का तरुण कुमार होली खेलकर घर लौट रहा था, तब 15-20 लोगों की उग्र भीड़ ने उस पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल तरुण ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। देवोलीना ने इसी घटना का उदाहरण देते हुए मुंबई की हरकत पर कड़ा विरोध जताया है।

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश (Devoleena Bhattacharjee husband Shahnawaz Sheikh trolling)
मुंबई के इस वीडियो के सामने आने के बाद उस रिहायशी इलाके के स्थानीय निवासियों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसी हरकतें जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए की जाती हैं।
बता दें, देवोलीना अक्सर ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं, जिसके चलते वह कई बार खुद भी ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। 14 दिसंबर 2022 को अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर ‘लव जिहाद’ जैसे संवेदनशील मुद्दों को लेकर निशाना बनाया जाता रहा है। हालांकि, देवोलीना किसी भी ट्रोलर के सामने झुकने के बजाय अपने पति और अपने धर्मनिरपेक्ष विचारों का हमेशा मजबूती और बेबाकी से बचाव करती हैं।


