‘शराबखोरी को बढ़ावा देती है देवदास’ पाकिस्तानी एक्ट्रेस दानानीर के कमेंट से भड़के लोग, लगाई लताड़

‘शराबखोरी को बढ़ावा देती है देवदास’ पाकिस्तानी एक्ट्रेस दानानीर के कमेंट से भड़के लोग, लगाई लताड़

Dananeer Mobeen Devdas overrated: सोशल मीडिया पर ‘पावरी हो रही है’ वाले वीडियो से रातों-रात फेमस हुई पाकिस्तानी एक्ट्रेस दनानेर मोबीन इन दिनों दोहरी मुसीबत में हैं। एक तरफ उनकी नई फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ बुरी तरह फ्लॉप हो गई है, तो दूसरी तरफ बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म ‘देवदास’ की कहानी की आलोचना करना और उसे ‘ओवररेटेड’ कहना बेहद भारी पड़ गया है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्टशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस ऐतिहासिक फिल्म पर टिप्पणी करने के बाद से ही दनानेर को भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के सिनेमाप्रेमियों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

‘देवदास’ को पाकि एक्ट्रेस ने बताया ओवररेटेड (Dananeer Mobeen says Devdas overrated Film)

एक चैट शो के दौरान जब दनानेर से पूछा गया कि वह किस क्लासिक फिल्म को ‘ओवररेटेड’ मानती हैं, तो उन्होंने बिना झिझक ‘देवदास’ का नाम लिया। उन्होंने फिल्म के किरदारों और कहानी पर सवाल उठाते हुए कहा, “इस फिल्म की कहानी आखिर है क्या? एक शराबी है, एक ऐसी औरत है जिसका कोई आत्म-सम्मान नहीं है, और एक दूसरी औरत है जिसे उस आदमी पर थोप दिया जाता है। मुझे इस फिल्म के बड़े सेट और कॉस्ट्यूम तो समझ आते हैं, लेकिन इसकी कहानी बिल्कुल समझ नहीं आती। हम शराबखोरी को इतना ग्लैमरस क्यों बना रहे हैं और लोग इसके पीछे क्यों पागल हैं?”

Dananeer Mobeen says Devdas overrated Film

जैसे ही दनानेर का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल लोगों के सामने आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। लोगों ने फिल्म की आलोचना में छिपे विरोधाभास को भी उजागर किया और याद दिलाया कि दनानेर ने खुद अपने एक शो में देवदास की ‘पारो’ जैसा ही गेटअप किया था।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा (Pawri girl Dananeer Mobeen news)

एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा, “कल को यह शेक्सपियर को भी ‘ओवररेटेड’ कह देगी। अधूरी जानकारी हमेशा खतरनाक होती है, इन्होंने यह साबित कर दिया है। इन्हें एक्टिंग पर ध्यान देना चाहिए, लिटरेचर समझना इनके बस का नहीं है।” वहीं एक अन्य यूजर ने निराशा जताते हुए लिखा, “देवदास पर कितनी सतही राय है यह। एक क्लासिक फिल्म को इस तरह खारिज करना सिनेमा की समझ की कमी को दिखाता है। कोई इन्हें बिठाकर समझाए कि साहित्य में ‘त्रासदी’ (Tragedy) का क्या मतलब होता है।”

सिनेमाघरों में दनानेर की फिल्म का बुरा हाल (Mera Lyari Pakistan movie flop)

दिलचस्प बात यह है कि यह विवाद ऐसे समय में आया है जब दनानेर की अपनी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है। भारत की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का पाकिस्तानी जवाब मानी जा रही यह फिल्म 8 मई को रिलीज हुई थी। खबरों के मुताबिक, रिलीज के बाद इसके महज 22 टिकट बिके, जिसके बाद इसे महाफ्लॉप घोषित कर पहले ही दिन कई सिनेमाघरों से हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *