जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में तोड़फोड़, परिजनों का जोरदार हंगामा:इलाज में लापरवाही का आरोप, डॉक्टर को घेरकर मारा, 3 थाना सीआई और एएसपी मौके पर पर पहुंचे

जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में तोड़फोड़, परिजनों का जोरदार हंगामा:इलाज में लापरवाही का आरोप, डॉक्टर को घेरकर मारा, 3 थाना सीआई और एएसपी मौके पर पर पहुंचे

उदयपुर में कुम्हारों का भट्टा स्थित निजी जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में डॉक्टर द्वारा मरीज के इलाज में लापरवाही को लेकर परिजन और रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया। हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करते हुए कांच का गेट तोड़ दिया। आक्रोशित रिश्तेदार और समाज के लोगों ने एक डॉक्टर के साथ भी मारपीट कर दी। समझाइश को पहुंचे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता के कपड़े तक फाड़ दिए। उन्हीं बड़ी मुश्किलों से आक्रोशित भीड़ से बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। हंगामा इस कदर बढ़ा कि मौके पर भूपालपुरा, प्रतापनगर और सूरजपोल थानों का जाब्ता लगाया गया। एडिशनल एसपी उमेश ओझा मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान हॉस्पिटल के सामने रोड पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और ट्रेफिक जाम के हालात बन गए। नील गाय सामने से बाइक दुर्घटना में दोनों हाथ फ्रेक्चर हुए थे
जानकारी अनुसार लसाड़िया के कूण निवासी 50 वर्षीय कुलदीप जैन बाइक से किसी काम से उदयपुर आ रहे थे। तभी कानोड़ के पास रोड पर सामने नील गाय आने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वे रोड पर गिर गए। जिससे उनके दोनों हाथ फ्रेक्चर हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उनका ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से उन्हें होश नहीं आया। वहीं, इसे लेकर जब हमने संबंधित डॉक्टरों से पक्ष जानने की कोशिश की तो उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पाया। भाई बोला-डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती
मरीज के भाई कमलेश जैन ने बताया कि मेरा भाई पैदल चलकर हॉस्पिटल आया था। यहां उसका 4 बजे ऑपरेशन हुआ। जिसके बाद से वह होश में नहीं आया है। उसके इलाज में डॉक्टरों ने लापरवाही बरती है। हमने इसका कारण पूछा तो हमें कोई संतुष्ट जबाव नहीं दे रहा। ऐसे में हम मरीज को दूसरे हॉस्पिटल ले गए। हमने पुलिस प्रशासन से लापरवाही डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *