तेजस्वी यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग:दरभंगा में जदयू विधायक बोले- नेता प्रतिपक्ष MY समीकरण की राजनीति कर रहे

तेजस्वी यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग:दरभंगा में जदयू विधायक बोले- नेता प्रतिपक्ष MY समीकरण की राजनीति कर रहे

दरभंगा. तेजस्वी यादव की ओर से बिहार सरकार पर “जाति देखकर अपराधियों का एनकाउंटर” करने का आरोप लगाए जाने के बाद सत्ता पक्ष लगातार उन पर हमलावर है। इसी क्रम में जदयू विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक प्रो विनय चौधरी ने दरभंगा में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। विनय चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव का बयान न सिर्फ समाज में जातीय विद्वेष फैलाने का काम कर रहा है, बल्कि एक जाति को दूसरी जाति का दुश्मन बनाने की कोशिश भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देकर तेजस्वी यादव समाज को गलत संदेश दे रहे हैं। जदयू विधायक ने पुलिस प्रशासन से तेजस्वी यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की। अपराधी पुलिस पर गोली चलाए तो पुलिस क्या करें? उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपराधियों और आतंकवादियों को भी जाति और धर्म के चश्मे से देखते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि अपराधी और आतंकवादी की कोई जाति और धर्म नहीं होता। उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान को पूरी तरह गलत बताते हुए सवाल उठाया कि यदि कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाए तो पुलिस क्या करें? विनय चौधरी ने कहा, “क्या अपराधी पुलिस के पैर में गोली मारे और पुलिस उससे कहे कि मेरे सीने में गोली मार दो? अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा, तो पुलिस भी जवाबी कार्रवाई करेगी।” उन्होंने कहा कि बिहार में पहले भी कई अपराधियों के एनकाउंटर हुए हैं। उस समय जिन अपराधियों की जाति थी, उसी समाज के लोग और उसी जाति के नेता बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे, लेकिन तब कभी इस तरह की बातें नहीं उठीं। अब आखिर ऐसा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के शासनकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव को बिहार की जनता का भारी समर्थन मिला था, लेकिन उस दौर में अपने समाज को “गुंडा और अपराधी” बनाने का काम किया गया। अब जब वैसे अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है, तो उसमें अपनी जाति के लोगों को खोजा जा रहा है। MY समीकरण की राजनीति करने का आरोप विनय चौधरी ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव के समय वे अपनी पार्टी को “A टू Z की पार्टी” बताते थे, लेकिन अब फिर से “MY समीकरण” की राजनीति करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव वास्तव में अपने समाज के हितैषी हैं तो उन्हें अपने समाज के अपराधियों से पुलिस के सामने सरेंडर करने और कानून का पालन करने की अपील करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव जैसे नेताओं के बयानों के कारण यादव समुदाय के लोगों को समाज संदेह की नजर से देखने लगता है। अंत में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को खुद यह समझ नहीं है कि उन्हें क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं। दरभंगा. तेजस्वी यादव की ओर से बिहार सरकार पर “जाति देखकर अपराधियों का एनकाउंटर” करने का आरोप लगाए जाने के बाद सत्ता पक्ष लगातार उन पर हमलावर है। इसी क्रम में जदयू विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक प्रो विनय चौधरी ने दरभंगा में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। विनय चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव का बयान न सिर्फ समाज में जातीय विद्वेष फैलाने का काम कर रहा है, बल्कि एक जाति को दूसरी जाति का दुश्मन बनाने की कोशिश भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देकर तेजस्वी यादव समाज को गलत संदेश दे रहे हैं। जदयू विधायक ने पुलिस प्रशासन से तेजस्वी यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की। अपराधी पुलिस पर गोली चलाए तो पुलिस क्या करें? उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपराधियों और आतंकवादियों को भी जाति और धर्म के चश्मे से देखते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि अपराधी और आतंकवादी की कोई जाति और धर्म नहीं होता। उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान को पूरी तरह गलत बताते हुए सवाल उठाया कि यदि कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाए तो पुलिस क्या करें? विनय चौधरी ने कहा, “क्या अपराधी पुलिस के पैर में गोली मारे और पुलिस उससे कहे कि मेरे सीने में गोली मार दो? अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा, तो पुलिस भी जवाबी कार्रवाई करेगी।” उन्होंने कहा कि बिहार में पहले भी कई अपराधियों के एनकाउंटर हुए हैं। उस समय जिन अपराधियों की जाति थी, उसी समाज के लोग और उसी जाति के नेता बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे, लेकिन तब कभी इस तरह की बातें नहीं उठीं। अब आखिर ऐसा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के शासनकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव को बिहार की जनता का भारी समर्थन मिला था, लेकिन उस दौर में अपने समाज को “गुंडा और अपराधी” बनाने का काम किया गया। अब जब वैसे अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है, तो उसमें अपनी जाति के लोगों को खोजा जा रहा है। MY समीकरण की राजनीति करने का आरोप विनय चौधरी ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव के समय वे अपनी पार्टी को “A टू Z की पार्टी” बताते थे, लेकिन अब फिर से “MY समीकरण” की राजनीति करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव वास्तव में अपने समाज के हितैषी हैं तो उन्हें अपने समाज के अपराधियों से पुलिस के सामने सरेंडर करने और कानून का पालन करने की अपील करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव जैसे नेताओं के बयानों के कारण यादव समुदाय के लोगों को समाज संदेह की नजर से देखने लगता है। अंत में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को खुद यह समझ नहीं है कि उन्हें क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *