सांची के विशनखेड़ा में 2 किमी सड़क की मांग:ग्रामीण बोले- बारिश में मरीजों को खाट पर ले जाने की मजबूरी, शमशान जाने का रास्ता भी खराब

सांची के विशनखेड़ा में 2 किमी सड़क की मांग:ग्रामीण बोले- बारिश में मरीजों को खाट पर ले जाने की मजबूरी, शमशान जाने का रास्ता भी खराब

रायसेन के सांची विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम विशनखेड़ा के ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया। ग्रामीणों के अनुसार, सनखेड़ी से विशनखेड़ा तक लगभग 2 किलोमीटर का मार्ग कच्चा है, जिससे बारिश के मौसम में आवागमन बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के अभाव में बीमार लोगों को इलाज के लिए खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। आपातकालीन स्थितियों में एंबुलेंस, पुलिस या अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुँच पाते। स्कूली बच्चों को भी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें स्कूल पहुँचने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि वे क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गांव को श्मशान घाट से जोड़ने वाला मार्ग भी कच्चा होने के कारण बरसात में अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने में भी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण को स्वीकृति देकर कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *