प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार दिखीं दीपिका पादुकोण:प्रोटेक्टिव मोड में दिखे रणवीर; दीपिका के पीछे हाथ रखकर भीड़ से बचाते नजर आए

प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार दिखीं दीपिका पादुकोण:प्रोटेक्टिव मोड में दिखे रणवीर; दीपिका के पीछे हाथ रखकर भीड़ से बचाते नजर आए

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार स्पॉट हुई हैं। दीपिका को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के ठीक पीछे चलते नजर आए। इस दौरान रणवीर काफी केयरिंग और प्रोटेक्टिव मोड में दिखे। उन्होंने कार से उतरने में दीपिका की मदद की और एयरपोर्ट के अंदर जाते समय भी दीपिका के पीछे हाथ रखकर उन्हें भीड़ से बचाते नजर आए। वहीं दीपिका इस दौरान काफी रिलैक्स और कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आईं। दोनों ने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए। बेटी दुआ ने दी थी खुशखबरी
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी। इस पोस्ट में उनकी बड़ी बेटी ‘दुआ’ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही थी। दीपिका ने इस पोस्ट के कैप्शन में दो ‘बुरी नजर’ (Evil Eye) वाले इमोजी लगाए थे। 2018 में इटली में हुई थी ग्रैंड वेडिंग
दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी साल 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी कोंकणी और सिंधी, दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। 8 सितंबर 2024 को उन्होंने अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *