भीलवाड़ा में नाड़ी में नहाने गए दो मासूमों की मौत:लोगों ने चप्पल और कपड़े देखे तो डूबने की हुई शंका,अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने बताया मृत

भीलवाड़ा में नाड़ी में नहाने गए दो मासूमों की मौत:लोगों ने चप्पल और कपड़े देखे तो डूबने की हुई शंका,अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने बताया मृत

भीलवाड़ा में कुवाडा खान क्षेत्र में नाड़ी में नहाने गए दो मासूमो की पानी में डूबने से मौत हो गई,सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लोगों और गोताखोरों की मदद से करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों की बॉडी को पानी से बाहर निकाला। नाड़ी की गहराई में डूबे मासूम मामला शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है, यहां कुवाडा खान एरिया में रहने वाले दो दोस्त अब्बास ( 12 ) पिता जाकिर हुसैन और अल्तमस ( 14 ) पिता जब्बार मोहम्मद दोपहर 2 बजे के बाद से कुंवाडा खान की नाड़ी में नहाने के लिए गए थे।इस दौरान दोनों ही बच्चे नाड़ी के गहरे पानी में डूब गए। चप्पल और कपड़े देखे तो डूबने का हुआ शक इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब इनकी चप्पल और कपड़े नाड़ी के बाहर देखे तो बच्चों के पानी में डूबने की शंका हुई। इस पर इनकी तलाश शुरू की गई,बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई ।सूचना मिलने के बाद सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की बॉडी को करीब घंटे भर बाद पानी से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से किया इंकार दोनों बच्चों की मौत के बाद उनके घर परिवार में मातम छा गया।पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्च्युरी में शिफ्ट करवाया लेकिन दोनों बच्चों के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम के लिए मना करने पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों को शव परिजनों को सौंप दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *