मधुबनी में महिला पर जानलेवा हमला:अफसर कॉलोनी में घरेलू सहायिका बेहोश मिली

मधुबनी में महिला पर जानलेवा हमला:अफसर कॉलोनी में घरेलू सहायिका बेहोश मिली

मधुबनी के अफसर कॉलोनी इलाके में सोमवार शाम एक महिला पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद महिला सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ी, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नुनिया टोल निवासी उमा देवी के रूप में हुई है। उमा देवी आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रजनीश कुमार के यहां घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती हैं। महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई सोमवार को वह रोज की तरह काम समाप्त कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अफसर कॉलोनी के पास पहले से मौजूद कुछ अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि महिला खुद को संभाल नहीं सकीं और सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार और आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर है और उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मधुबनी के अफसर कॉलोनी इलाके में सोमवार शाम एक महिला पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद महिला सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ी, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नुनिया टोल निवासी उमा देवी के रूप में हुई है। उमा देवी आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रजनीश कुमार के यहां घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती हैं। महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई सोमवार को वह रोज की तरह काम समाप्त कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अफसर कॉलोनी के पास पहले से मौजूद कुछ अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि महिला खुद को संभाल नहीं सकीं और सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार और आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर है और उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *