मुजफ्फरपुर में एक युवक का शव लीची के पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने मर्डर के बाद शव पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान किशन कुमार(30) के तौर पर हुई है। शनिवार शाम से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से मोबाइल और चप्पल मिला है। जांच के लिए FSL कीटीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्बरपुर स्थित लक्ष्मी नगर की है। मारकर पेड़ से लटका दिया मृतक की मां अनिता देवी ने छेड़खानी के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की हत्या हुई है। पहले उसके साथ मारपीट की गई, फिर शव को पेड़ से लटका दिया है। वहीं, भाई कहना है कि नशे की बात को लेकर घर में किशन को डांट पड़ी थी। पुलिस जांच से ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। मारपीट और हत्या एंगल से जांच टाउन डीएसपी विनीता सिंह ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि परिजनों ने मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मुजफ्फरपुर में एक युवक का शव लीची के पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने मर्डर के बाद शव पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान किशन कुमार(30) के तौर पर हुई है। शनिवार शाम से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से मोबाइल और चप्पल मिला है। जांच के लिए FSL कीटीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्बरपुर स्थित लक्ष्मी नगर की है। मारकर पेड़ से लटका दिया मृतक की मां अनिता देवी ने छेड़खानी के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की हत्या हुई है। पहले उसके साथ मारपीट की गई, फिर शव को पेड़ से लटका दिया है। वहीं, भाई कहना है कि नशे की बात को लेकर घर में किशन को डांट पड़ी थी। पुलिस जांच से ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। मारपीट और हत्या एंगल से जांच टाउन डीएसपी विनीता सिंह ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि परिजनों ने मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


