युवक का कचरे के ढेर में मिला शव:कैमूर में परिजन ने हत्या की जताई आशंका, मोबाइल बनवाने के लिए निकला था घर से

युवक का कचरे के ढेर में मिला शव:कैमूर में परिजन ने हत्या की जताई आशंका, मोबाइल बनवाने के लिए निकला था घर से

कैमूर में मंगलवार की सुबह कचरे के ढेर से शख्स का शव बरामद हुआ है। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 की है। वहीं मृतक की पहचान वार्ड नंबर-6 निवासी सुनील चौधरी के रूप में हुई है। परिजन ने सुनील की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल बनवाने के लिए निकला था घर से मृतक के पिता पप्पू चौधरी ने बताया कि सुनील सोमवार शाम करीब 7 बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात 9-10 बजे के आसपास सुनील को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सुनील का शव वार्ड नंबर 7 के पास एक कचरे के ढेर में पड़ा है। परिजनों ने सुनील की हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार, सुनील का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था। सुनील की शादी 5 साल पहले हुई थी और उसकी तीन बेटियां हैं। जिला पार्षद ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 7 में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। स्थानीय जिला पार्षद गीता पासी ने भी घटनास्थल का दौरा कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। कैमूर में मंगलवार की सुबह कचरे के ढेर से शख्स का शव बरामद हुआ है। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 की है। वहीं मृतक की पहचान वार्ड नंबर-6 निवासी सुनील चौधरी के रूप में हुई है। परिजन ने सुनील की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल बनवाने के लिए निकला था घर से मृतक के पिता पप्पू चौधरी ने बताया कि सुनील सोमवार शाम करीब 7 बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात 9-10 बजे के आसपास सुनील को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सुनील का शव वार्ड नंबर 7 के पास एक कचरे के ढेर में पड़ा है। परिजनों ने सुनील की हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार, सुनील का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था। सुनील की शादी 5 साल पहले हुई थी और उसकी तीन बेटियां हैं। जिला पार्षद ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 7 में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। स्थानीय जिला पार्षद गीता पासी ने भी घटनास्थल का दौरा कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *