गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर चंवर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक के शरीर पर जलने के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल मीरगंज थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह मीरगंज थानाध्यक्ष नीरव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल से नमूने एकत्र किए साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। FSL टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस जांच और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के जिघना तोता राम टोला निवासी राम एकबाल चौधरी के 25 वर्षीय बेटे मनोज यादव के रूप में हुई है। मनोज यादव टेंट हाउस में मजदूरी का काम करता था। सबूत मिटाने के लिए शव फेंका मनोज के शरीर पर कई जगह जलने के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे मामला अत्यधिक संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई है। उनके आरोप के अनुसार, किसी ने बेरहमी से मनोज की हत्या की और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को चंवर में फेंक दिया। प्रशिक्षु डीएसपी नीरव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर चंवर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक के शरीर पर जलने के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल मीरगंज थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह मीरगंज थानाध्यक्ष नीरव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल से नमूने एकत्र किए साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। FSL टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस जांच और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के जिघना तोता राम टोला निवासी राम एकबाल चौधरी के 25 वर्षीय बेटे मनोज यादव के रूप में हुई है। मनोज यादव टेंट हाउस में मजदूरी का काम करता था। सबूत मिटाने के लिए शव फेंका मनोज के शरीर पर कई जगह जलने के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे मामला अत्यधिक संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई है। उनके आरोप के अनुसार, किसी ने बेरहमी से मनोज की हत्या की और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को चंवर में फेंक दिया। प्रशिक्षु डीएसपी नीरव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।


