करनाल में मंडी की दुकान में मिला बुजुर्ग का शव:सिर-चेहरे पर चोट के निशान; 25 सालों से यहीं करता था काम

करनाल में मंडी की दुकान में मिला बुजुर्ग का शव:सिर-चेहरे पर चोट के निशान; 25 सालों से यहीं करता था काम

करनाल जिले के जुंडला मंडी क्षेत्र में एक दुकान के अंदर बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्च्युरी हाउस भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक की पहचान 62 वर्षीय रामकिशन के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 20-25 साल से जुंडला मंडी में ही रह रहा था और मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मंडी में ही रहता था। दुकान के अंदर मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि जुंडला की अनाज मंडी में एक दुकान के अंदर एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि शव दुकान के अंदर पड़ा हुआ था। सिर और चेहरे पर मिले चोट के निशान जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा जांच अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *