मधुबनी में शनिवार देर रात 36 वर्षीय युवक का शव उसके घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के बैरा गांव की है। मृतक की पहचान बैरा गांव निवासी मोहम्मद ऐशान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने देर रात घर के बाहर मोहम्मद ऐशान का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जयनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है। सदर अस्पताल में मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा मजदूरी का काम करता था। उन्हें करीब दस दिनों से काम का पैसा नहीं मिला था। बकाया मजदूरी लेने गया था युवक पिता के अनुसार, शनिवार को मोहम्मद ऐशान बकाया मजदूरी लेने गया था। परिजनों ने बताया कि घर से जाने के कुछ घंटों बाद ही उसका शव घर के सामने संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मधुबनी में शनिवार देर रात 36 वर्षीय युवक का शव उसके घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के बैरा गांव की है। मृतक की पहचान बैरा गांव निवासी मोहम्मद ऐशान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने देर रात घर के बाहर मोहम्मद ऐशान का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जयनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है। सदर अस्पताल में मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा मजदूरी का काम करता था। उन्हें करीब दस दिनों से काम का पैसा नहीं मिला था। बकाया मजदूरी लेने गया था युवक पिता के अनुसार, शनिवार को मोहम्मद ऐशान बकाया मजदूरी लेने गया था। परिजनों ने बताया कि घर से जाने के कुछ घंटों बाद ही उसका शव घर के सामने संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


