चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में संदिग्ध हालत में एक शव मिला है। मृतक की पहचान मनीष कश्यप के रूप में हुई है, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन था। शव से काफी बदबू आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। अब मृतक का पोस्टमार्टम कल होगा, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि, सूत्रों के अनुसार मामला ड्रग ओवरडोज से जुड़ा हो सकता है।


