भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। फंदे से लटका हुआ शव मिला है। डिप्रेशन और घरेलू विवाद में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान अनिल कुमार सिंह उर्फ भूलचूल(32) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव की है। मृतक के बड़े भाई अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिनों से उसकी पत्नी और सास के बीच र झगड़ा हो रहा था। शनिवार की रात भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था। मैं मां के लिए दवा लेने गया था। उसने मुझे फोन करके कहा कि जब तुम घर आओगे तो हमसे भेंट नहीं होगा। इस पर मौने कहा कि ऐसा क्यों बोल रहे हो। फिर मैं तुरंत वापस घर लौटा, मां से पूछा को अनिल कहां है। तभी मेरे बेटे ने कमरे का दरवाजा खोल कर देखा और बोला कि चाचा पंखे से लटके हुए हैं। जिसके बाद परिजनों उसे पंखे से नीचे उतरा। सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। घर में मचा कोहराम अरविंद कुमार ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। मृतक अनिल कुमार सिंह उर्फ भुलचूल हत्या के मामले में आरोपी रह चुका था। पहले जेल भी जा चुका था। दो भाइयों सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी संजू देवी और एक बेटी है। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। फंदे से लटका हुआ शव मिला है। डिप्रेशन और घरेलू विवाद में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान अनिल कुमार सिंह उर्फ भूलचूल(32) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव की है। मृतक के बड़े भाई अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिनों से उसकी पत्नी और सास के बीच र झगड़ा हो रहा था। शनिवार की रात भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था। मैं मां के लिए दवा लेने गया था। उसने मुझे फोन करके कहा कि जब तुम घर आओगे तो हमसे भेंट नहीं होगा। इस पर मौने कहा कि ऐसा क्यों बोल रहे हो। फिर मैं तुरंत वापस घर लौटा, मां से पूछा को अनिल कहां है। तभी मेरे बेटे ने कमरे का दरवाजा खोल कर देखा और बोला कि चाचा पंखे से लटके हुए हैं। जिसके बाद परिजनों उसे पंखे से नीचे उतरा। सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। घर में मचा कोहराम अरविंद कुमार ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। मृतक अनिल कुमार सिंह उर्फ भुलचूल हत्या के मामले में आरोपी रह चुका था। पहले जेल भी जा चुका था। दो भाइयों सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी संजू देवी और एक बेटी है। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


