समस्तीपुर में पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव:हत्या कर शव फेंकने की आशंका, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है

समस्तीपुर में पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव:हत्या कर शव फेंकने की आशंका, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है

समस्तीपुर में चोरनिया स्थान के पास पुल के नीचे एक अधेड़ का शव मिला है। उम्र 50 वर्ष के करीब है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के भुसारी-खतुआहा मार्ग की है। ग्रामीणों के मुताबिक पुल के नीचे से बदबू आने पर गांव के लोगों की जप पड़ी। बॉडी चार से पांच दिन पुरानी लग रही है। शव के गल जाने के कारण मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई है, सूबत मिटाने के लिए यहां लाकर फेंका गया है। यह इलाका वारसिनगर-खानपुर बॉर्डर पर है। जिसके चलते दोनों थानों को सूचना दी गई है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेंश झा ने बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ब़डी 72 घंटे तक सुरक्षित रखी जाएगी। उसके बाद भी परिजन नहीं आते हैं तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। समस्तीपुर में चोरनिया स्थान के पास पुल के नीचे एक अधेड़ का शव मिला है। उम्र 50 वर्ष के करीब है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के भुसारी-खतुआहा मार्ग की है। ग्रामीणों के मुताबिक पुल के नीचे से बदबू आने पर गांव के लोगों की जप पड़ी। बॉडी चार से पांच दिन पुरानी लग रही है। शव के गल जाने के कारण मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई है, सूबत मिटाने के लिए यहां लाकर फेंका गया है। यह इलाका वारसिनगर-खानपुर बॉर्डर पर है। जिसके चलते दोनों थानों को सूचना दी गई है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेंश झा ने बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ब़डी 72 घंटे तक सुरक्षित रखी जाएगी। उसके बाद भी परिजन नहीं आते हैं तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *