गयाजी में जमीन कारोबारी की हत्या का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा के रहने वाले मोहम्मद इश्तियाक का शव मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पथरौरा हाईवे के पास से बरामद किया गया है। इश्तियाक बीते दिन से घर से लापता थे। सोमवार दोपहर हाईवे किनारे शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के नीम गली निवासी मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जमीन कारोबार और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार वालों के मुताबिक इश्तियाक रविवार से घर नहीं लौटे थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसी बीच पथरौरा हाईवे के पास एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान इश्तियाक के रूप में की। रुपए के लेनदेन में हत्या की आशंका घटना की जानकारी मिलते ही मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार का कहना है कि पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। शुरुआती जांच में रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में इश्तियाक की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मेडिकल थाना इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पथरौरा हाईवे के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि मृतक के गले पे काला निशान है। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई हो। इधर, घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भी हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल संदिग्ध लोगों की गतिविधियों और मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। वहीं इस मामले में परिजन कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। गयाजी में जमीन कारोबारी की हत्या का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा के रहने वाले मोहम्मद इश्तियाक का शव मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पथरौरा हाईवे के पास से बरामद किया गया है। इश्तियाक बीते दिन से घर से लापता थे। सोमवार दोपहर हाईवे किनारे शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के नीम गली निवासी मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जमीन कारोबार और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार वालों के मुताबिक इश्तियाक रविवार से घर नहीं लौटे थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसी बीच पथरौरा हाईवे के पास एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान इश्तियाक के रूप में की। रुपए के लेनदेन में हत्या की आशंका घटना की जानकारी मिलते ही मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार का कहना है कि पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। शुरुआती जांच में रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में इश्तियाक की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मेडिकल थाना इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पथरौरा हाईवे के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि मृतक के गले पे काला निशान है। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई हो। इधर, घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भी हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल संदिग्ध लोगों की गतिविधियों और मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। वहीं इस मामले में परिजन कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।


