मंडला के थावर डैम में मिला शव:नहाते समय लापता हुए अधेड़ का तीसरे दिन बरामद

मंडला के थावर डैम में मिला शव:नहाते समय लापता हुए अधेड़ का तीसरे दिन बरामद

मंडला जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत पिंडरई चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजेगांव में थावर नदी पर बने डैम में डूबे एक अधेड़ का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। पिंडरई पुलिस और एसडीईआरएफ टीम द्वारा चलाए जा रहे लगातार सर्च अभियान के तीसरे दिन यह सफलता मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पिंडरई चौकी प्रभारी राजकुमार हिरकने ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। ग्राम बिजेगांव निवासी कैलाश उइके उर्फ चमरा (50) पिता मेरसिंह अपनी पत्नी के साथ ग्राम झुलपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। नदी पार करने के बाद कैलाश झुलपुर घाट पर नहाने लगे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पत्नी और ग्रामीणों ने किया था बचाने का प्रयास घटना के समय किनारे पर मौजूद उनकी पत्नी और अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गए। सूचना मिलते ही पिंडरई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की गई। बाद में मंडला से एसडीईआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और शनिवार व रविवार को देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लगातार प्रयासों के बाद सोमवार सुबह डेम से कैलाश का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *