24 घंटे बाद भी शवों की नहीं हुई पहचान:कैमूर में दुर्गावती नदी पुल से फेंकी गई थी 2 ट्रॉली, 8 टुकड़ों में बॉडी बरामद

24 घंटे बाद भी शवों की नहीं हुई पहचान:कैमूर में दुर्गावती नदी पुल से फेंकी गई थी 2 ट्रॉली, 8 टुकड़ों में बॉडी बरामद

कैमूर में रविवार की सुबह दुर्गावती नदी पुल के नीचे आठ टुकड़ों में 2 अज्ञात शव मिला है। बॉडी के पास 2 निले रंग की ट्रॉली बैग बरामद हुई थी। शव मिलने के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी ने उनकी पहचान के संबंध में पुलिस से संपर्क नहीं किया है। इससे पुलिस को कार्रवाई और शिनाख्त में देरी हो रही है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दोनों शवों के कुल आठ टुकड़े बरामद किए गए। एक सूटकेस से भी शव के कुछ हिस्से मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमॉर्टम के लिए PMCH भेजा गया शव शवों से दुर्गंध आने के कारण कैमूर में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। इस हत्याकांड में दोनों शवों के सिर गायब हैं, जिससे पहचान में और भी कठिनाई आ रही है। कैमूर एसपी हरमोहन शुक्ला के अनुसार, जिले के किसी भी थाने में फिलहाल कोई गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं है। शव मिलने के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी ने उनकी पहचान के संबंध में पुलिस से संपर्क नहीं किया है। इससे पुलिस को कार्रवाई और शिनाख्त में देरी हो रही है। पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है और अपने जिले से सटे सभी संबंधित थानों को सूचना भेज दी है, ताकि शवों की पहचान की जा सके। पुल के ऊपर से फेंका गया ट्रॉली बैग प्रथम दृष्टया शवों को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि घटना को कहीं और अंजाम दिया गया है और बाद में शवों को इस नदी पुल के पास फेंक दिया गया। मोहनिया और बक्सर मुख्य पथ पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरसिया नदी पुल के ऊपर से नीचे फेंकने के दौरान एक ट्रॉली बैग खुल गया, जिससे शव बाहर आ गए, जबकि दूसरे ट्रॉली बैग में शव के कुछ टुकड़े पाए गए थे। कैमूर में रविवार की सुबह दुर्गावती नदी पुल के नीचे आठ टुकड़ों में 2 अज्ञात शव मिला है। बॉडी के पास 2 निले रंग की ट्रॉली बैग बरामद हुई थी। शव मिलने के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी ने उनकी पहचान के संबंध में पुलिस से संपर्क नहीं किया है। इससे पुलिस को कार्रवाई और शिनाख्त में देरी हो रही है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दोनों शवों के कुल आठ टुकड़े बरामद किए गए। एक सूटकेस से भी शव के कुछ हिस्से मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमॉर्टम के लिए PMCH भेजा गया शव शवों से दुर्गंध आने के कारण कैमूर में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। इस हत्याकांड में दोनों शवों के सिर गायब हैं, जिससे पहचान में और भी कठिनाई आ रही है। कैमूर एसपी हरमोहन शुक्ला के अनुसार, जिले के किसी भी थाने में फिलहाल कोई गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं है। शव मिलने के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी ने उनकी पहचान के संबंध में पुलिस से संपर्क नहीं किया है। इससे पुलिस को कार्रवाई और शिनाख्त में देरी हो रही है। पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है और अपने जिले से सटे सभी संबंधित थानों को सूचना भेज दी है, ताकि शवों की पहचान की जा सके। पुल के ऊपर से फेंका गया ट्रॉली बैग प्रथम दृष्टया शवों को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि घटना को कहीं और अंजाम दिया गया है और बाद में शवों को इस नदी पुल के पास फेंक दिया गया। मोहनिया और बक्सर मुख्य पथ पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरसिया नदी पुल के ऊपर से नीचे फेंकने के दौरान एक ट्रॉली बैग खुल गया, जिससे शव बाहर आ गए, जबकि दूसरे ट्रॉली बैग में शव के कुछ टुकड़े पाए गए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *