DC vs RR: राजस्थान की मुट्ठी में था मैच, फिर रियान पराग से हुई बड़ी चूक और जीत गई दिल्ली कैपिटल्स

DC vs RR: राजस्थान की मुट्ठी में था मैच, फिर रियान पराग से हुई बड़ी चूक और जीत गई दिल्ली कैपिटल्स

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ अपने प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। 

IPL 2026 DC vs RR Highlights: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला खेला गया, जहां राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में एक समय मैच राजस्थान की मुट्ठी में था, लेकिन रियान पराग की एक गलती टीम पर भारी पड़ गई और वे जीता हुआ मुकाबला हार गए।पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवर में ही 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

RR ने आखिरी 4 ओवर में किया निराश

इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही और टीम ने 14 ओवर तक 160 रन बना दिए, लेकिन आखिरी 6 ओवर में विकेटों की झड़ी और रनों पर अंकुश की वजह से राजस्थान रॉयल्स 193 रन तक ही पहुंच सकी। हालांकि इसका श्रेय मिचेल स्टार्क को जाता है, जिन्होंने पारी के 15वें ओवर में 3 विकेट चटका दिए। वहां से राजस्थान रॉयल्स की पारी डगमगा गई और आखिरी 6 ओवर में सिर्फ 33 रन बना पाई।

रियान पराग ने की बड़ी गलती

जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही। अभिषेक पटेल और केएल राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं, लेकिन दोनों की धीमी पारियों ने टीम की टेंशन बढ़ा दी। 17वें ओवर तक राजस्थान रॉयल्स ने मैच में वापसी कर ली थी और यहां से उनके जीतने की संभावनाए बढ़ गईं। ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन फिर रियान पराग ने एक गलती कर दी और मैच वहीं उनके साथ से निकल गया। दरअसल आखिरी 3 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे। 17वें ओवर में आर्चर ने सिर्फ 6 रन दिए थे और स्टब्स का विकेट हासिल किया था। 18वें ओवर में रियान ने डेनोवन फरेरा को गेंदबाीज के लिए बुलाया और उन्होंने 16 रन लुटा कर बल्लेबाजों पर से प्रेसर हटा दिया।

इसके बाद में अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा ने मैच फिनिश कर दिया। फरेरा के एक ही ओवर में 16 रन बनने से मैच का पासा पलट गया और दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया। आशुतोष शर्मा ने 5 गेंद में 18 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 18 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *