पाली में दैनिक भास्कर का प्रॉपर्टी एक्सपो आज से:एंट्री फ्री, दो दिन तक चलेगा प्रॉपर्टी एक्सपो

पाली में दैनिक भास्कर का प्रॉपर्टी एक्सपो आज से:एंट्री फ्री, दो दिन तक चलेगा प्रॉपर्टी एक्सपो

पालीवासियों के लिए दैनिक भास्कर का “प्रीमियम प्रॉपर्टी एक्सपो 2026” शनिवार और रविवार को कॉलेज रोड स्थित रोटरी क्लब में शुरू होगा। 2026 में शहर में पहली बार होने वाले इस एक्सपो का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी मोनिका सैन करेंगी। दो दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में पाली और जोधपुर के प्रमुख बिल्डर्स एवं डेवलपर्स अपने रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की जानकारी देंगे। यहां फ्लैट, प्लॉट, विला और कमर्शियल प्रॉपर्टी के कई विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। पहली बार एक मंच पर कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स प्रीमियम प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 में रियल एस्टेट सेक्टर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां और उनके प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे। विजिटर्स को विभिन्न रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी। एक्सपो में नई लॉन्चिंग्स, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी। कई प्रमुख बिल्डर्स और डेवलपर्स होंगे शामिल एक्सपो में आशापूर्णा बिल्डकॉन, स्काई रेजिडेंसेस, आदिनाथ बिल्डवेल, एचकेबी वेंचर्स, शुभम डेवलपर, धरती इंफ्रा एवं बीसीएम ग्रुप पाली सहित कई प्रमुख रियल एस्टेट ग्रुप्स भाग ले रहे हैं। आयोजन के रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएम हैं। गिफ्ट पार्टनर भी जुड़े गिफ्ट पार्टनर के रूप में गीतांजलि सोनी डायरेक्टर गीतांजलि सलून, चंद्रप्रकाश गहलोत डायरेक्टर पुष्प हिना और मुपुब मेहता डायरेक्टर ट्रिबा ऑयल जुड़े हुए हैं। एक्सपो में आने वाले लोगों को विभिन्न प्रोजेक्ट्स और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। कारोबारियों ने बताया निवेश का अवसर मगराज जैन, डायरेक्टर बीसीएम ग्रुप ने कहा कि प्रीमियम प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 ग्राहकों और बिल्डर्स के बीच मजबूत कनेक्ट बनाने का अवसर है। एचकेबी वेंचर्स के डायरेक्टर आर्यन जल्होत्रा ने कहा कि वर्तमान समय रियल एस्टेट में निवेश के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। शुभम डेवलपर्स के डायरेक्टर राहुल जैन ने कहा कि पाली रोड, जोधपुर तेजी से विकसित होती हुई प्रीमियम लोकेशन बन चुकी है। एसबीआई फाइनेंस डेस्क रहेगा आकर्षण आयोजन का प्रमुख आकर्षण एसबीआई बैंक का फाइनेंस डेस्क रहेगा। यहां बैंक प्रतिनिधि होम लोन, ब्याज दरों, EMI और फाइनेंसिंग से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। एक्सपो से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 7790869216 पर संपर्क किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *