दैनिक भास्कर लीजेंड्स अवॉर्ड:भोपाल में सजा हेल्थकेयर का सबसे बड़ा मंच, 42 हेल्थकेयर लीजेंड्स सम्मानित

दैनिक भास्कर लीजेंड्स अवॉर्ड:भोपाल में सजा हेल्थकेयर का सबसे बड़ा मंच, 42 हेल्थकेयर लीजेंड्स सम्मानित

दैनिक भास्कर परिवार की ओर से शुक्रवार शाम आयोजित ‘हेल्थकेयर लीजेंड्स’ सम्मान समारोह में हेल्थकेयर क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले 42 डॉक्टरों और विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण देश के प्रसिद्ध हार्ट सर्जन और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. रमाकांत पांडा रहे। उन्होंने मेडिकल साइंस, हार्ट हेल्थ, लाइफस्टाइल और एआई के भविष्य पर अपने अनुभव साझा किए। दैनिक भास्कर के सीईओ सुमित मोदी ने कहा कि एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट, मुंबई के चेयरमैन डॉ. पांडा ने 40 साल के करियर में 31 हजार से ज्यादा जटिल हार्ट सर्जरी की हैं और उनकी सफलता दर 99.8% रही है। सागर ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन सुधीर कुमार अग्रवाल ने कहा कि भोपाल में मेडिकल सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं और यहां मुंबई-दिल्ली की तुलना में कम खर्च में अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के अंत में एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. के एलएन मालवीय ने आभार व्यक्त किया। इनका हुआ सम्मान

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *