बोकारो में साइबर ठगी का अड्डा ध्वस्त:जामताड़ा के 4 आरोपी गिरफ्तार, KYC अपडेट के नाम पर करते थे APK से मोबाइल हैक

बोकारो में साइबर ठगी का अड्डा ध्वस्त:जामताड़ा के 4 आरोपी गिरफ्तार, KYC अपडेट के नाम पर करते थे APK से मोबाइल हैक

बोकारो पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चास मुफसिल थाना क्षेत्र के मालती नक्सलरिया सिटी स्थित एन-ब्लॉक, प्लॉट नंबर-101 में छापेमारी की गई। चास के सीडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को मोबाइल फोन और लैपटॉप का उपयोग कर साइबर ठगी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोगों को KYC अपडेट, ATM कार्ड बंद होने या PMEGP लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए वे लोगों के मोबाइल में ‘Update KYC’, ‘PMEGP Loan Apply’ और ‘Khata Loan’ जैसी APK फाइलें इंस्टॉल करवाते थे, जिससे उनका मोबाइल हैक हो जाता था। मोबाइल हैक होने के बाद आरोपी OTP, ATM कार्ड नंबर, PIN और PAN जैसी गोपनीय जानकारी चुराकर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले तीन से चार महीनों से एक किराए के मकान में रहकर इन साइबर अपराधों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश दास (35), सूरज दास (32), अंकित दास (25) और प्रियंशु दास (22) के रूप में हुई है। ये सभी जामताड़ा जिले के निवासी हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक VICTUS कंपनी का लैपटॉप और संदिग्ध मोबाइल नंबरों से भरी एक डायरी बरामद की है। बोकारो पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चास मुफसिल थाना क्षेत्र के मालती नक्सलरिया सिटी स्थित एन-ब्लॉक, प्लॉट नंबर-101 में छापेमारी की गई। चास के सीडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को मोबाइल फोन और लैपटॉप का उपयोग कर साइबर ठगी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोगों को KYC अपडेट, ATM कार्ड बंद होने या PMEGP लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए वे लोगों के मोबाइल में ‘Update KYC’, ‘PMEGP Loan Apply’ और ‘Khata Loan’ जैसी APK फाइलें इंस्टॉल करवाते थे, जिससे उनका मोबाइल हैक हो जाता था। मोबाइल हैक होने के बाद आरोपी OTP, ATM कार्ड नंबर, PIN और PAN जैसी गोपनीय जानकारी चुराकर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले तीन से चार महीनों से एक किराए के मकान में रहकर इन साइबर अपराधों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश दास (35), सूरज दास (32), अंकित दास (25) और प्रियंशु दास (22) के रूप में हुई है। ये सभी जामताड़ा जिले के निवासी हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक VICTUS कंपनी का लैपटॉप और संदिग्ध मोबाइल नंबरों से भरी एक डायरी बरामद की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *