गयाजी में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने आज कार्रवाई की। बेलागंज थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर अचानक पुलिस टीम पहुंची। कई लोग बालू छोड़कर भाग निकले। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व डीएसपी (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने किया। उनके साथ चंदौती, मेन थाना और पाई बिगहा थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही। टीम ने घेराबंदी कर घाट पर चल रहे अवैध खनन को मौके पर ही रोक दिया। 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में लगे 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। ये सभी वाहन बालू लोड कर घाट से निकलने की तैयारी में थे। अचानक हुई कार्रवाई से खनन में जुटे लोगों में भगदड़ मच गई। कई ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब्त सभी गाड़ी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गाड़ी मालिकों और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से बरैनी घाट पर अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप है। घाटों पर गतिविधि अचानक धीमी पड़ गई है। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे और अभियान चलाने की तैयारी है। प्रशासन का कहना है कि जहां भी शिकायत मिलेगी, वहां कार्रवाई होगी। गयाजी में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने आज कार्रवाई की। बेलागंज थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर अचानक पुलिस टीम पहुंची। कई लोग बालू छोड़कर भाग निकले। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व डीएसपी (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने किया। उनके साथ चंदौती, मेन थाना और पाई बिगहा थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही। टीम ने घेराबंदी कर घाट पर चल रहे अवैध खनन को मौके पर ही रोक दिया। 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में लगे 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। ये सभी वाहन बालू लोड कर घाट से निकलने की तैयारी में थे। अचानक हुई कार्रवाई से खनन में जुटे लोगों में भगदड़ मच गई। कई ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब्त सभी गाड़ी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गाड़ी मालिकों और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से बरैनी घाट पर अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप है। घाटों पर गतिविधि अचानक धीमी पड़ गई है। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे और अभियान चलाने की तैयारी है। प्रशासन का कहना है कि जहां भी शिकायत मिलेगी, वहां कार्रवाई होगी।


