साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार:5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, कार समेत सामान जब्त

साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार:5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, कार समेत सामान जब्त

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 26 एटीएम कार्ड, 16 बैंक पासबुक, 4 चेक बुक, 6 सिम कार्ड और 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक सफारी गाड़ी भी जब्त की गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 60 से अधिक साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास मिले उपकरणों से 100 से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनके माध्यम से 5 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया। शातिर तरीके से करते थे वारदात
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह ऑनलाइन गेमिंग (सट्टेबाजी) और साइबर ठगी के लिए बैंक खाते, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड उपलब्ध कराता था। ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर एटीएम और चेक के जरिए नकद निकासी की जाती थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए अधिकांश ‘म्यूल अकाउंट’ महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से कूरियर सेवा के माध्यम से मंगवाते थे।
पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *