पाली पाली जिले की बात करे तो यह हर साल औसतन 1500-2000 साइबर फ्रॉड की शिकायत सामने आ चुकी है। साल 2023 से पाली में साइबर साइबर थाना काम कर रहा है। अभी तक यहां साइबर फ्रॉड की 7115 शिकायतें सामने आ चुकी है।
साइबर फ्रॉड ने की 25 करोड़ की ठगी
साल 2023 से लेकर अब तक पाली जिले में साइबर ठगों ने 25 करोड़ 73 लाख 6 हजार 307 रुपए का फ्रॉड किया है। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 करोड़ 57 लाख 9 हजार 496 रुपए होल्ड करवाए। साथ ही 2 करोड़ 85 हजार रुपए रिफंड करवाने में कामयाब हुए। इस तरह करते है साइबर ठगी
साइबर थाने के डिप्टी किशोरसिंह बताते है कि लिंक भेजकर साइबर ठग लोन, गिफ्ट देने का झांसा देते है। जैसे ही लिंक पर क्लिक करते है तो लोग ठगी का शिकार हो जाते है। इसके साथ ही ईडी, पुलिस अधिकारी बनकर, डिजिटल अरेस्ट करके साइबर ठगी कर रहे है। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड का बिल बकाया होने जैसे कई बहाने बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर साइबर ठगी कर रहे है। वीडियो कॉल करे जरिए रेकर्ड कर ब्लेकमेलिंग कर साइबर ठगी करते है। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि आमजन की तरह के लोभ में न फंसे और अपने अकाउंट आदि की जानकारी, ओटीपी दूसरों से शेयर न करें।


