लोगों को पानी बचाने की शपथ दिलाई:वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के समापन पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

लोगों को पानी बचाने की शपथ दिलाई:वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के समापन पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

डूंगरपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का समापन हुआ। जिला प्रशासन, नगर परिषद और पर्यटन विभाग ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम हॉल में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इस दौरान जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता का संदेश दिया गया और सभी को पानी बचाने की शपथ दिलाई गई। समापन समारोह का शुभारंभ जिला कलेक्टर देशलदान, निवर्तमान सभापति अमृतलाल कलासुआ, पूर्व सभापति गुरुप्रसाद पटेल, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली, बंशीलाल कटारा और अशोक जैन ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से जल स्रोतों के संरक्षण और जल के सदुपयोग का आह्वान किया। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। लोक संस्कृति से जुड़ी इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अभियान के उद्देश्यों का समर्थन किया। इस अवसर पर उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता, सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, एसीईओ अनिल पहाड़िया, एसडीएम सोनू कुमार गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड मूलाराम सोलंकी, तहसीलदार कमलेश मीणा और ब्लॉक विकास अधिकारी प्रवीण सिंह राव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *