CSK vs SRH: 50 रन बनाते ही संजू सैमसन IPL 2026 में पूरे कर लेंगे 500 रन, 14 साल के करियर में दूसरी बार होगा ऐसा

CSK vs SRH: 50 रन बनाते ही संजू सैमसन IPL 2026 में पूरे कर लेंगे 500 रन, 14 साल के करियर में दूसरी बार होगा ऐसा

हैदराबाद के खिलाफ 50 रन बनाते ही संजू आईपीएल 2026 में 500 रन पूरे कर लेंगे। हैदराबाद के खिलाफ अगर संजू 50 रन बना लेते हैं, तो वे IPL 2026 सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर लेंगे। 

Sanju Samson, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 63वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं।

संजू आईपीएल 2026 में 500 रन पूरे कर लेंगे

हैदराबाद के खिलाफ 50 रन बनाते ही संजू आईपीएल 2026 में 500 रन पूरे कर लेंगे। हैदराबाद के खिलाफ अगर संजू 50 रन बना लेते हैं, तो वे IPL 2026 सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर लेंगे। 13 साल के अपने IPL करियर में यह दूसरी बार होगा जब सैमसन 500 या उससे ज्यादा रन बनाएंगे। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2024 में 531 रन बनाए थे।

इस सीजन सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 12 मैचों की 12 पारियों में 50 की औसत से 450 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 164.23 रहा है। इस दौरान उन्होंने 23 छक्के भी जड़े हैं। अगर वे आज चार छक्के और लगाते हैं, तो वे आईपीएल में अपने सबसे ज्यादा छक्कों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। संजू ने IPL 2022 में 26 छक्के लगाए थे।

संजू सैमसन ने IPL में अपनी शुरुआत 2013 में की थी, जब उन्होंने 206 रन बनाए। इसके बाद 2014 में 339 रन, 2015 में 204 रन। अगले दो सीजन संजू ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने 2016 में 291 रन और 2017 में 386 रन बनाए। 2018 में उन्होंने 441 रन का अच्छा प्रदर्शन किया। 2019 और 2020 में 342 और 375 रन बनाए।

2021 में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने 484 रन बनाए। 2022 में राजस्थान रॉयल्स के साथ उन्होंने 458 रन बनाए और टीम को 2008 के बाद पहला फाइनल तक पहुंचाया। 2023 में 362 रन और 2025 में आरआर के लिए अपना आखिरी सीजन खेलते हुए 9 मैचों में 285 रन बनाए।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *