समस्तीपुर के शिवाजी नगर प्रखंड से गुजरनी वाली करेह नदी के बरियाही घाट के पास सोमवार को घड़ियाल दिखा। जो नदी में तैरता हुआ पूरब की ओर से पश्चिम की दिशा में जा रहा था। घड़ियाल देखने के लिए बरियाही पुल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस नदी में पहली बार घड़ियाल की उपस्थिति से इलाके के लोगों की नींद हराम हो गई है। घड़ियाल की लंबाई 5 से 6 फीट की बताई गई है। स्थानीय लोगों ने नदी में घड़ियाल देखे जाने की सूचना प्रखंड प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन को भी दी है। लोग बोले, पहले कभी इलाके में घड़ियाल नहीं देखी स्थानीय ग्रामीणो ने कहा कि दोपहर करीब 3:00 बजे पुल से गुजर रहे लोगों ने नदी में हल-चल देखा। जब लोगों ने पुल के ऊपर से नदी में झांका तो देखा कि 5 से 6 फीट लंबा घड़ियाल जैसी आकृति वाला जीव नदी में तैर रहा है। नदी में घड़ियाल होने की जानकारी इलाके में आग की तरफ फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग कहते हैं कि नदी में हर साल बाढ़ आती है, बावजूद लोगों ने अब तक घड़ियाल की उपस्थिति नहीं देखी थी। अब नदी में घड़ियाल देखे जाने के बाद लोग काफी सहमे हुए हैं, क्योंकि इस इलाके के लोग बड़ी संख्या रोज नदी में स्नान करते हैं। घड़ियाल को नदी से निकालने की मांग पशुओं को नहलाते भी हैं। अगर नदी में घड़ियाल रहा तो जान पर खतरा हो सकता है। लोगों ने बताया कि प्रखंड और अनुमंडल प्रशासन को नदी में घड़ियाल होने की सूचना दी गई है। लोगों का कहना है कि सरकारी स्तर पर नदी से घड़ियाल का रेस्क्यू कर उसे यहां से हटाया जाए। नहीं तो इस इलाके में जान माल को काफी नुकसान हो सकता है। समस्तीपुर के शिवाजी नगर प्रखंड से गुजरनी वाली करेह नदी के बरियाही घाट के पास सोमवार को घड़ियाल दिखा। जो नदी में तैरता हुआ पूरब की ओर से पश्चिम की दिशा में जा रहा था। घड़ियाल देखने के लिए बरियाही पुल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस नदी में पहली बार घड़ियाल की उपस्थिति से इलाके के लोगों की नींद हराम हो गई है। घड़ियाल की लंबाई 5 से 6 फीट की बताई गई है। स्थानीय लोगों ने नदी में घड़ियाल देखे जाने की सूचना प्रखंड प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन को भी दी है। लोग बोले, पहले कभी इलाके में घड़ियाल नहीं देखी स्थानीय ग्रामीणो ने कहा कि दोपहर करीब 3:00 बजे पुल से गुजर रहे लोगों ने नदी में हल-चल देखा। जब लोगों ने पुल के ऊपर से नदी में झांका तो देखा कि 5 से 6 फीट लंबा घड़ियाल जैसी आकृति वाला जीव नदी में तैर रहा है। नदी में घड़ियाल होने की जानकारी इलाके में आग की तरफ फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग कहते हैं कि नदी में हर साल बाढ़ आती है, बावजूद लोगों ने अब तक घड़ियाल की उपस्थिति नहीं देखी थी। अब नदी में घड़ियाल देखे जाने के बाद लोग काफी सहमे हुए हैं, क्योंकि इस इलाके के लोग बड़ी संख्या रोज नदी में स्नान करते हैं। घड़ियाल को नदी से निकालने की मांग पशुओं को नहलाते भी हैं। अगर नदी में घड़ियाल रहा तो जान पर खतरा हो सकता है। लोगों ने बताया कि प्रखंड और अनुमंडल प्रशासन को नदी में घड़ियाल होने की सूचना दी गई है। लोगों का कहना है कि सरकारी स्तर पर नदी से घड़ियाल का रेस्क्यू कर उसे यहां से हटाया जाए। नहीं तो इस इलाके में जान माल को काफी नुकसान हो सकता है।


