समस्तीपुर में लोडेड पिस्टल, 10 कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार:पुलिस को देख कर भाग रहा था आरोपी; बाइक समेत मोबाइल जब्त

समस्तीपुर में लोडेड पिस्टल, 10 कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार:पुलिस को देख कर भाग रहा था आरोपी; बाइक समेत मोबाइल जब्त

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में उजियारपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने धमुआ चौक के पास छापेमारी कर एक शातिर बदमाश को लोडेड देसी पिस्टल और 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के धमुआ चौक निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 4 जून की शाम गाड़ी चेकिंग, अवैध हथियारों की बरामदगी और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस को देख कर भागने की थी कोशिश इसी दौरान पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार रजक को सूचना मिली कि धमुआ चौक पर एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध युवक घबरा गया और पीठ पर टंगा बैग लेकर तेजी से भागने लगा। हालांकि, सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद हुई, जिसकी मैगजीन में चार जिंदा कारतूस भरे हुए थे। उसके पास से एक और लोडेड मैगजीन मिली, जिसमें तीन जिंदा कारतूस थे। पीठ पर टंगे बैग की जांच करने पर काले पॉलीथिन में तीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 10 जिंदा कारतूस जब्त किए। बरामद कारतूसों के पेंदे पर “32.25 एच पी एम” अंकित पाया गया। पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की इसके अलावा, आरोपी के पास से एक ओपो मोबाइल फोन और बिना वैध कागजात की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि विक्की कुमार के खिलाफ उजियारपुर थाने में पहले से चोरी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और आरोप पत्र भी समर्पित किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, उसका आपराधिक इतिहास पुराना और गंभीर है। मामले में उजियारपुर थाना कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी), 26, 27 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार रजक ने किया। टीम में गृह रक्षक प्रिंस कुमार, महिला गृह रक्षक कांति कुमारी, चौकीदार राज कुमार, राम प्रवेश और नन्दकिशोर पासवान शामिल थे। समस्तीपुर के दलसिंहसराय में उजियारपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने धमुआ चौक के पास छापेमारी कर एक शातिर बदमाश को लोडेड देसी पिस्टल और 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के धमुआ चौक निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 4 जून की शाम गाड़ी चेकिंग, अवैध हथियारों की बरामदगी और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस को देख कर भागने की थी कोशिश इसी दौरान पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार रजक को सूचना मिली कि धमुआ चौक पर एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध युवक घबरा गया और पीठ पर टंगा बैग लेकर तेजी से भागने लगा। हालांकि, सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद हुई, जिसकी मैगजीन में चार जिंदा कारतूस भरे हुए थे। उसके पास से एक और लोडेड मैगजीन मिली, जिसमें तीन जिंदा कारतूस थे। पीठ पर टंगे बैग की जांच करने पर काले पॉलीथिन में तीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 10 जिंदा कारतूस जब्त किए। बरामद कारतूसों के पेंदे पर “32.25 एच पी एम” अंकित पाया गया। पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की इसके अलावा, आरोपी के पास से एक ओपो मोबाइल फोन और बिना वैध कागजात की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि विक्की कुमार के खिलाफ उजियारपुर थाने में पहले से चोरी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और आरोप पत्र भी समर्पित किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, उसका आपराधिक इतिहास पुराना और गंभीर है। मामले में उजियारपुर थाना कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी), 26, 27 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार रजक ने किया। टीम में गृह रक्षक प्रिंस कुमार, महिला गृह रक्षक कांति कुमारी, चौकीदार राज कुमार, राम प्रवेश और नन्दकिशोर पासवान शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *