7KG सोना की डकैती मामले में बदमाश अरेस्ट:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई थी वारदात, समस्तीपुर के दो बदमाशों को STF ने पकड़ा

7KG सोना की डकैती मामले में बदमाश अरेस्ट:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई थी वारदात, समस्तीपुर के दो बदमाशों को STF ने पकड़ा

समस्तीपुर में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुए एक बड़े सोना लूट कांड मामले में बिहार एसटीएफ (STF) व जिला पुलिस की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार एक बदमाश अमन को लेकर पुलिस की टीम उसके काशीपुर स्थित घर पर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान सोना बरामद हुआ है। सोना बरामदगी के बाद पुलिस की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई। अमन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ गांव का रहने वाला है। अमन के पिता विजेंद्र के अनुसार वह गांव में बालू सीमेंट की दुकान चलाता है। 14 मई को लूट हुई थी। उसे दिन उनका बेटा पूरे परिवार के साथ छपरा में शादी समारोह में था। 7 किलो सोने के गहने की लूट की थी यहां बता दें कि पिछले दिनों बंगाल के मुर्शिदाबाद के समशेरगंज थाना क्षेत्र में सेंको ज्वेलरी (Senco Jewellery) शोरूम में दिनदहाड़े हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। जहां बदमाशों ने 7 किलो सोने के गहने की लूट की थी। जिसके बाद बंगाल पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। अमन के पिता के अनुसार रविवार शाम पुलिस उसे डोसियर सूची बनाने की बात कह कर अपने साथ ले गई थी। आज शाम में फोन कर काशीपुर आवास आने को कहा गया। उन्होंने कहा कि अभी चाबी नहीं है घर में कोई नहीं है। ताला तोड़ दीजिए। जिसके बाद पुलिस अंदर गई थी। बताया जा रहा है कि इस लूट कांड का मास्टर माइंड हाजीपुर में बंद रोहित सिंह है। जो सोना लूटकांड में ही जेल में लंबे समय से बंद है। जेल से ही गिरोह का संचालन कर रहा है। समस्तीपुर में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुए एक बड़े सोना लूट कांड मामले में बिहार एसटीएफ (STF) व जिला पुलिस की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार एक बदमाश अमन को लेकर पुलिस की टीम उसके काशीपुर स्थित घर पर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान सोना बरामद हुआ है। सोना बरामदगी के बाद पुलिस की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई। अमन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ गांव का रहने वाला है। अमन के पिता विजेंद्र के अनुसार वह गांव में बालू सीमेंट की दुकान चलाता है। 14 मई को लूट हुई थी। उसे दिन उनका बेटा पूरे परिवार के साथ छपरा में शादी समारोह में था। 7 किलो सोने के गहने की लूट की थी यहां बता दें कि पिछले दिनों बंगाल के मुर्शिदाबाद के समशेरगंज थाना क्षेत्र में सेंको ज्वेलरी (Senco Jewellery) शोरूम में दिनदहाड़े हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। जहां बदमाशों ने 7 किलो सोने के गहने की लूट की थी। जिसके बाद बंगाल पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। अमन के पिता के अनुसार रविवार शाम पुलिस उसे डोसियर सूची बनाने की बात कह कर अपने साथ ले गई थी। आज शाम में फोन कर काशीपुर आवास आने को कहा गया। उन्होंने कहा कि अभी चाबी नहीं है घर में कोई नहीं है। ताला तोड़ दीजिए। जिसके बाद पुलिस अंदर गई थी। बताया जा रहा है कि इस लूट कांड का मास्टर माइंड हाजीपुर में बंद रोहित सिंह है। जो सोना लूटकांड में ही जेल में लंबे समय से बंद है। जेल से ही गिरोह का संचालन कर रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *